जबरन किस कर रहा था, अब जिंदगीभर बोल नहीं पाएगा:धक्का दिया..नहीं माना, गुस्से में जीभ काटी; कानपुर की लड़की की आपबीती

हम चूल्हे के लिए मिट्टी लेने गए थे। बंबा (नहर) के पास गांव के रहने वाले चंपी ने मुझे पीछे से पकड़ लिया। वह जबरन मुझे किस (KISS) करने लगा। मैं उसे दूर कर रही थी, लेकिन उसने कसकर पकड़ लिया। किस के दौरान उसकी जीभ मेरे मुंह में आ गई। तब मैंने दांत से उसकी जीभ में काट लिया। जैसे ही उसने मुंह हटाया, जीभ नीचे जमीन पर गिर गई। उसके चंगुल से छूटने के बाद मैं भागकर घर आई और मां को घटना के बारे में बताया। फिर हम लोग बिल्हौर कोतवाली गए और शिकायत दर्ज कराई। अब वह जिंदगी भर ठीक से बोल नहीं पाएगा।’ यह कहना है किस करने पर युवक की जीभ काटने वाली युवती का। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी चंपी उर्फ राज के खिलाफ छेड़खानी की धारा में रिपोर्ट दर्ज की। बुधवार को पुलिस ने लड़की के बयान दर्ज किए। अब गुरुवार को उसके मजिस्ट्रेटियल बयान होंगे। आरोपी चंपी को कानपुर से लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया है। घटना बिल्हौर क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। कानपुर मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग के डॉ. जी.डी. यादव ने बताया- ‘चंपी की आवाज तो निकलेगी, लेकिन वह स्पष्ट रूप से नहीं बोल सकेगा। उसकी जीभ का ज्यादा हिस्सा कटा होगा तो उसे बोलने में भी परेशानी होगी।’

लड़की की जुबानी, पूरी घटना जानिए
बिल्हौर थाना क्षेत्र में रहने वाली 20 साल की युवती ने बताया, ‘मैं सोमवार दोपहर मिट्टी का चूल्हा बनाने के लिए बंबा के किनारे से मिट्टी लेने गई थी। बंबा की घर से दूरी करीब 700 मीटर है। मैं मिट्टी निकाल रही थी, तभी गांव का चंपी उर्फ राज पीछे से आया। कुछ देर वह मुझसे बात करता रहा। फिर अचानक उसने मुझे पकड़ लिया। मैंने उसे छोड़ने को कहा, लेकिन उसने कहा कि नहीं छोड़ूंगा। उसके हाथों के बीच मैं छटपटाने लगी और उसे धक्का देने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं हटा।इसी बीच, उसने मुझे और जोर से जकड़ लिया और किस करने लगा। उसकी जीभ मेरे मुंह में आ गई। मैंने गुस्से में उसकी जीभ काट ली। मैंने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन उसकी जीभ मेरे दांतों से कटकर गिर गई।’ प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जीभ से खून बहने लगा। युवक दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर पड़ा। चंपी हाथ में कटी जीभ लेकर कोतवाली पहुंचा था। इसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर भी यह देखकर हैरान रह गए। उसके शरीर से काफी खून बह चुका था। युवक ने पुलिस को बताया कि युवती और उसके भाइयों ने मारपीट कर जीभ काट दी। उसकी तहरीर के आधार पर जांच हुई, लेकिन उसका आरोप झूठा निकला। 4 बच्चों का पिता है आरोपी दरियापुर गांव निवासी चंपी (35 साल) शादीशुदा है। घर में पत्नी और 4 बच्चे हैं। वह खेती-किसानी करता है। शादी के बाद भी उसका एक लड़की से अफेयर चल रहा था। लड़की की उम्र 20 साल है। परिवार ने लड़की की शादी तय कर दी है। 20 दिसंबर को बारात आनी है। शादी तय होने के चलते युवती ने चंपी से मिलना बंद कर दिया था। इस कारण वह परेशान रहता था। आरोपी की मां बोली- बेटे को पीटा, जीभ काटी आरोपी युवक की मां ने बताया कि मेरा बेटा नाई की दुकान पर बाल कटाने जा रहा था। रास्ते में उसे तीन-चार लोगों ने रोक लिया। मेरा बेटा उन्हें नहीं पहचानता था। सभी लोगों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से पीटा। मेरे बेटे ने कहा कि पुलिस से शिकायत करूंगा। यह सुनकर पीटने वालों ने उसकी जीभ काट दी। गांव के एक लड़के ने मेरे बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया। करीब एक घंटे बाद मुझे घटना के बारे में पता चला। लड़की की मां बोलीं- गुस्से में बेटी ने जीभ काट ली युवती की मां ने बताया, ‘मेरी बेटी मिट्टी लेने गई थी। तालाब से मिट्टी निकाल रही थी। पीछे से आए गांव के लड़के ने उसे पकड़ लिया और छेड़खानी करने लगा। गुस्से में बेटी ने उसकी जीभ काट ली। इसके बाद वह भागकर मेरे पास पहुंची और पूरी घटना बताई।’ डीसीपी बोले- ठीक होने के बाद होगी आरोपी की गिरफ्तारी डीसीपी वेस्ट दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी चंपी उर्फ राज के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। उसकी जीभ कटने के चलते उसे बिल्हौर सीएचसी से हैलट रेफर किया गया था, लेकिन हालत गंभीर होने पर हैलट से उसे पीजीआई रेफर किया गया। इस वजह से उसकी अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, लेकिन उसके घर पर एफआईआर दर्ज होने की जानकारी दे दी गई है। ठीक होने के बाद उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी। ……………………………. ये खबर भी पढ़िए- शादी से 20 दिन पहले किया गर्लफ्रेंड छात्रा का मर्डर: इंस्टाग्राम पर 13 बार यूजरनेम बदला, मोबाइल फॉर्मेट किया; प्रयागराज के शातिर फौजी की कहानी प्रयागराज में फौजी ने 17 साल की छात्रा की हत्या अपनी शादी से 20 दिन पहले कर दी। 10 नवंबर को शहर से 15Km दूर बाग में छात्रा को मारकर लाश को जमीन में गाड़ दिया। 5 दिन बाद कुत्तों ने जमीन खोद डाली। छात्रा के हाथ और सिर के बाल दिखने लगे। यही वो यू-टर्न था, जिससे पुलिस छात्रा की लाश तक पहुंच सकी। पढ़ें पूरी खबर…