हरदोई में एक प्रेमिका ने अपने घर में जहर खाकर जान दे दी। यह खबर मिलते ही प्रेमी ने भी जहर खा लिया। उसकी भी मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के घर के पास रहने वालों से पूछताछ की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। लड़की का ननिहाल लड़के के गांव में था। वह यहीं पर रहकर पढ़ाई करती थी। इसी बीच दोनों का अफेयर हो गया। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़की की शादी तय हो गई थी। इसके विरोध में लड़का उसके घर पहुंचा था। जहां लड़की के पिता से उसकी बहस भी हुई थी। घटना बेनीगंज की है। अब पूरी घटना विस्तार से… 2 साल पहले ननिहाल से घर लौटी थी शिवानी बेनीगंज के अशरफ टोला की रहने वाली शिवानी का मढ़िया निवासी के अनूप कुमार से अफेयर था। शिवानी (18 ) का ननिहाल अनूप के गांव में ही है। शिवानी यहीं रहकर पढ़ाई करती थी। इसी दौरान उसकी अनूप (21) से मुलाकात हुई। धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए। लेकिन 2 साल पहले शिवानी बेनीगंज अपने घर आ गई। परिजनों के अनुसार, गुरुवार की सुबह 11 बजे शिवानी ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पहले गांव के एक झोलाछाप के पास ले गए। वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावा भेज दिया गया। यहां डॉ. चंद्रकांत ने शिवानी को मृत घोषित कर दिया। अनूप और शिवानी के घर की दूरी 7 किलोमीटर है। अनूप ने शिवानी का मोबाइल टॉयलेट में फेंका शिवानी बीएससी की छात्रा थी। शिवानी की मां सुमन ने बताया- गुरुवार को वह अमावस्या स्नान के लिए नैमिषारण्य गई हुई थी। घर में बेटी शिवानी, सुनैना व सीमान्त थीं। इसी बीच अनूप उनके घर पहुंचा। शिवानी से बातचीत करने लगा, तभी दोनों के बीच तकरार बढ़ गई। इसी बीच अनूप ने शिवानी का मोबाइल छीन कर टॉयलेट मे फेंक दिया। इस बात पर शिवानी को इतना गुस्सा आया कि उसने जहर खा लिया। शिवानी की शादी तय हो चुकी थी। इसी 4 दिसंबर को उसका तिलक जाना था। लड़के ने बाग में जहर खाकर जान दी वहीं, शिवानी की मौत की खबर मिलते ही अनूप कुमार सदमे आ गया। वह घर से निकला और अल्लीपुर रोड के पास बाग में गया। वहां अनूप ने जहर खा लिया। वहां मौजूद लोगों से मिली सूचना पर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, अनूप की मौत हो चुकी थी। गांव वालों मुताबिक, शिवानी की मौत की जानकारी मिलने पर अनूप के पिता ने उसे काफी डांटा था। इसके बाद वह घर से निकल गया था। शिवानी और अनूप एक ही जाति से थे। दोनों पहले आपस में शादी करना चाहते थे। लेकिन इसी बीच शिवानी के घर वालों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। सीओ हरियावां अजीत चौहान ने बताया- मामला अफेयर से जुड़ा है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया है। अभी सुसाइड की वजह साफ नहीं हो सकी है। हर एंगल पर जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर, और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ————————————— ये खबर भी पढ़ें सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन:मुख्तार के बेटे के रिसेप्शन से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के मेदांता में अंतिम सांस ली मऊ की घोसी विधानसभा से सपा विधायक सुधाकर सिंह का निधन हो गया है। वे 67 साल के थे। परिवार के मुताबिक, सुधाकर सिंह 17 नवंबर को दिल्ली में उमर अंसारी के मैरिज रिसेप्शन में शामिल हुए थे। 18 नवंबर यानी मंगलवार रात सुधाकर सिंह दिल्ली से लौटे थे। पूरी खबर पढ़ें