घुटनों पर मायावती से मिले इकलौते विधायक:नजरें झुकाकर हाथ जोड़े, मुस्कुराती रहीं BSP सुप्रीमो; 30 वोटों से जीता बिहार में चुनाव

बसपा सुप्रीमो मायावती से बिहार के इकलौते पार्टी विधायक सतीश कुमार सिंह (पिंटू यादव) ने दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात की तस्वीरें सामने आई हैं, जो चर्चा में हैं। एक तस्वीर में विधायक सतीश सिंह घुटनों के बल मायावती के सामने बैठे हैं। उनकी नजरें झुकी हैं और दोनों हाथ जोड़ रखे हैं। पैरों में सिर्फ मोजे हैं। मतलब मायावती के पास पहुंचने से पहले विधायक सतीश सिंह ने अपने जूते उतार दिए थे। तस्वीर में मायावती भी हाथ जोड़े मुस्कुराती दिख रही हैं। बसपा X फैन पेज ने तस्वीरें जारी की हैं। सतीश सिंह ने बिहार में मतगणना वाले दिन लाठीचार्ज की शिकायत की है। दरअसल, बिहार चुनाव 2025 में बसपा रामगढ़ विधानसभा सीट को 30 वोटों के मामूली अंतर से जीतने में कामयाब रही। इस सीट पर बसपा उम्मीदवार को भाजपा और राजद उम्मीदवारों के त्रिकोणीय मुकाबले का सामना करना पड़ा। मायावती ने जिले में चुनावी रैली की थी। चुनावों में इसका असर दिखा। 3 फोटो देखिए… मायावती ने दिल्ली में विधायक सतीश सिंह से मुलाकात की बसपा सुप्रीमो मायावती और विधायक सतीश सिंह के बीच यह मुलाकात बुधवार को दिल्ली में हुई। सतीश ने मतगणना के दौरान हुए विवाद और इसके बाद वहां की पुलिस द्वारा बसपा कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के मामले से भी मायावती को जानकारी दी। मायावती ने हिंसा की निंदा करते हुए कहा, कुछ उपद्रवियों ने मतगणना के दौरान हिंसा करते हुए बिहार से विजयी बसपा विधायक के वाहन के साथ–साथ पुलिस के वाहन को निशाना बनाया था। वाहनों में तोड़फोड़, पथराव व आगजनी को रोकने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करनी पड़ी थी। इसमें बसपा के कई कार्यकर्ता घायल हुए है। पुलिस ने करीब 250 नामजद BSP कार्यकर्ताओं और 1000 अज्ञात लोगों पर कई FIR दर्ज की थी। पर पुलिस अब चुन-चुनकर सिर्फ बसपा कार्यकर्ताओं को ही परेशान कर रही है, जबकि हिंसा में दूसरे दलों के लोग भी शामिल थे। दिल्ली में मायावती ने बुलाई थी समीक्षा बैठक
बसपा सुप्रीमो ने बुधवार को दिल्ली स्थिति पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में बिहार सहित अन्य राज्यों की समीक्षा बैठक बुलाई थी। इसी बैठक में बिहार से नवनिर्वाचित विधायक एकमात्र विधायक सतीश उर्फ पिंटू यादव (रामगढ़) भी पहुंचे थे। सतीश यादव ने कहा कि मायावती ने उन पर भरोसा किया, टिकट दिया और वह विश्वास ही उनकी जीत का मुख्य कारण रहा। बैठक में झारखंड, महाराष्ट्र, बिहार, उड़ीसा और गुजरात सहित कई राज्यों की संगठनात्मक स्थिति पर भी चर्चा हुई। पुलिस लाठीचार्ज में BSP कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल मायावती ने रामगढ़ सीट पर हुई हिंसा को BSP कार्यकर्ताओं के खिलाफ साजिश करार दिया। कहा, विरोधी दलों के असामाजिक तत्वों ने उपद्रव किया, जिसमें विधायक सतीश यादव की गाड़ी के साथ-साथ प्रशासन की कई गाड़ियां तोड़ी गई थी। मायावती ने कहा- उपद्रव रोकने के नाम पर पुलिस ने रात में लाठीचार्ज किया। इसमें BSP के दर्जनों कार्यकर्ता गंभीर रूप से जख्मी हो गए। कैमूर पुलिस ने कथित तौर पर सरकार के दबाव में सिर्फ BSP कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया। पुलिस अब चुन-चुनकर BSP कार्यकर्ताओं को ही परेशान कर रही है, जबकि हिंसा में दूसरे दलों के लोग भी शामिल थे। मायावती की तीन मांगें सिर्फ 30 वोटों से जीते हैं सतीश यादव
बिहार के कैमूर जिले की रामगढ़ सीट पर भाजपा और बसपा के बीच कांटे का मुकाबला हुआ था। दोनों प्रत्याशी हर राउंड के साथ आगे–पीछे होते रहे। इस सीट की मतगणना सांसें रोक देने वाला था। 24 राउंड की मतगणना के बाद बसपा प्रत्याशी को सिर्फ 157 वोटों की बढ़त मिली थी। इसके बाद काफी देर तक मतगणना रोकनी पड़ी। भाजपा और बसपा कार्यकर्ताओं के बीच मतगणना स्थल पर ही विवाद हो गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने धरना–प्रदर्शन किया। पुलिस को लाठी चार्ज करनी पड़ी। देर रात पुलिस ने आखिरी राउंड की मतगणना पूरी कराई। तब बसपा ये सीट 30 वोटों के अंतर से जीतने में सफल हुई। मतगणना के दिन हिंसा की 2 फोटो देखिए… बिहार में इस बार बसपा का प्रदर्शन
बसपा ने बिहार में 181 सीटों पर चुनाव लड़ा था। बिहार की जिम्मेदारी राज्य सभा सांसद रामजी गौतम के साथ मायावती के भतीजे आकाश आनंद को सौंपी गई थी। आकाश ने बिहार में आधा दर्जन से अधिक रैली व नुक्कड़ सभाएं की थी। बसपा का पूरा फोकस यूपी से सटे कैमूर व रोहतास जिलों पर था। बसपा प्रमुख मायावती ने खुद बिहार की एक मात्र रैली कैमूर जिले की भभुआ सीट पर की थी। वहीं पर जिले के अन्य 4 प्रत्याशियों को भी बुलाया गया था। बसपा कैमूर और रोहतास जिलों में 7 सीटों पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराई है। कैमूर जिले की रामगढ़ सीट बसपा के सतीश कुमार उर्फ पिंटू यादव कांटे के मुकाबले में भाजपा के अशोक कुमार सिंह को 30 वोटों से हराकर जीतने में सफल रहे। करगहर सीट पर रनरअप रही बसपा
बसपा का वोट प्रतिशत 2020 की तुलना में 1.02% बढ़कर 1.62% तक पहुंचा है। बसपा ने रामगढ़ के अलावा करगहर विधानसभा पर जदयू को कड़ी टक्कर दी। यहां पार्टी प्रत्याशी उदय प्रताप सिंह 56 हजार से ज्यादा वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे। महागठबंधन में शामिल कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही। जबकि मोहनिया, भभुआ, चैनपुर, बक्सर और राजपुर विधानसभा सीटें महागठबंधन बसपा की दमदार प्रदर्शन के चलते हारी। इन सीटों की त्रिकोणीय लड़ाई में एनडीए जीतने में सफल रही। ———————— यह खबर भी पढ़िए:- अयोध्या में राममंदिर पर लगने वाली ध्वजा कैसी:पैराशूट कपड़े से बनी, तेज आंधी का असर नहीं; ॐ के साथ होगा कोविदार वृक्ष अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर के मुख्य शिखर पर 11.58 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच भव्य ध्वजारोहण होगा। PM नरेंद्र मोदी बटन दबाकर ध्वज फहराएंगे। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि ध्वज केसरिया रंग का होगा, जिस पर सूर्य का चिह्न अंकित रहेगा। सूर्य के मध्य में ‘ॐ’ लिखा होगा। साथ में कोविदार वृक्ष का चित्र भी होगा। पढ़ेें पूरी खबर…