राममंदिर की मनमोहक तस्वीरों को ट्रस्ट ने जारी किया:ध्वजारोहण ट्रायल का एक और वीडियो रिलीज, कलश यात्रा मंदिर में पहुंचने पर प्रायश्चित पूजन

20 नवंबर को देर रात राम मंदिर ट्रस्ट ने मंदिर की भव्य और नवीन तस्वीरें जारी की है। यह तस्वीरें 25 नवंबर को होने वाले ऐतिहासिक ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों को सामने ला रही हैं। इन तस्वीरों में राम मंदिर और उसके आसपास से निर्माण सामग्री हटाने के बाद उसके आसपास बढ़ती हरियाली को भी दर्शाया गया है। इसके बाद अब आसपास के क्षेत्रों से राम मंदिर की भव्यता को देख भक्त निहाल हो रहे हैं। शिक्षाविद रवि यादव कहते हैं कि मोहबरा पुल से गुजरते समय हमें राम मंदिर के दर्शन दूर से होते हैं। ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों के बीच अब राम मंदिर दूर से ही और भव्य दिखने लगा है। अब हम कुछ क्षण रुक कर राम मंदिर का निहारते हैं।ऐसा कर आनंद की अनुभूति होती है।और हमें अयोध्या वासी होने पर गर्व होता है। इस बीच सरयू तट से निकली कलश यात्रा राम मंदिर परिसर में पहुंचने के बाद ट्रस्टी डाक्टर अनिल मिश्र ने सपत्नीक प्रायश्चित पूजन किया।इससे पहले कलशों को यज्ञमंडप में आदर सहित रखा गया। अब हम तस्वीरों के जरिए प्रायश्चित पूजन को दिखा रहे हैं..