‘हेमा को वोट नहीं दिया तो टंकी पर चढ़ जाऊंगा’:धर्मेंद्र ने मथुरा में 2019 के चुनाव में बोला था फिल्म शोले वाला डायलॉग

मथुरा सांसद हेमा मालिनी के पति और अभिनेता धर्मेंद्र का सोमवार दोपहर को निधन हो गया। धर्मेंद्र को सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी फिल्म शोले से मिली थी। फिल्म का वह सीन आज भी हिट है, जिसमें धर्मेंद्र पानी की टंकी पर चढ़ जाते हैं। फिर बसंती बनी हेमा मालिनी से शादी करने की जिद करने लगते हैं। इसके बाद से धर्मेंद्र जहां जाते थे, उनसे फैंस यही डायलॉग बोलने की फरमाइश करने लगते थे। ऐसा ही कुछ साल 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी हुआ था। यहां से हेमा मालिनी सांसद का चुनाव लड़ रही थीं। धर्मेंद्र उनका प्रचार करने मथुरा आए थे। तब धर्मेंद्र ने अपना वही डायलॉग बोला था। उन्होंने कहा था- गांववालों अगर हेमा को वोट नहीं दिया, तो इस गांव की पानी की टंकी पर चढ़ जाऊंगा। ये सुनकर हेमा मालिनी और सभा में मौजूद सभी लोग खिलखिला कर हंस पड़े थे। 3 बार मथुरा आ चुके हैं धर्मेंद्र
अभिनेता धर्मेंद्र मथुरा 3 बार आ चुके हैं। वह सबसे पहले 2015 में मथुरा महोत्सव में आए थे। इसके बाद 2018 में जब सांसद हेमा मालिनी ने ओमेक्स सिटी में अपना नया घर बनावाया था, तब मथुरा आए थे। तीसरी बार वह 2019 में दूसरी बार सांसद का चुनाव लड़ी हेमा मालिनी का प्रचार करने आए थे। अब जानिए धर्मेंद्र के निधन पर यूपी के बड़े नेता क्या बोले सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने सोशल मीड‍िया एक्‍स पर लि‍खा- लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र का निधन अत्यंत दुखद और कला व फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिजनों एवं उनके प्रशंसकों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सालों साल देश के चित्रपट के आकाश पर चमचमाए धर्मेंद्र का जमीन से जुड़ा सादगी भरा आकर्षक व्यक्तित्व और उनका सहज अभिनय हमेशा याद किया जाएगा। बसपा सुप्रीमो मायावती ने X पर लिखा- भारतीय फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी हस्तियों में से एक दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज निधन होने की खबर दुखद है। अपने मिलनसार, हमदर्द और खुश मिजाज स्वभाव के लिए मशहूर रहे धर्मेंद्र ने लंबे समय तक लोगों के दिलों पर राज किया। उनके परिवार के साथ तमाम चाहने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। धर्मेंद्र के साथ रवि किशन ने फोटो शेयर की
अभिनेता और गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने धर्मेंद्र के साथ अपनी फोटो शेयर की। साथ ही लिखा- मुझे धर्मेंद्र पंजाबी में बीबा मुंडा कहकर बुलाते थे। इसका हिंदी में अर्थ बुद्धिमान लड़का होता है। जिन्हें पूरे देश ने स्नेह से ही-मैन और धरम पाजी के रूप में अपने दिल में बसाया। आज 89 साल की उम्र में स्वर्गवासी हो गए। भारतीय सिनेमा के इस महान स्तंभ का जाना फिल्म जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। 6 दशकों से भी ज्यादा उनके शानदार सफर ने करोड़ों दिलों को छुआ और हिंदी सिनेमा को नई ऊंचाइयां दीं। अब 5 पॉइंट्स में जाने अब तक क्या-क्या हुआ- बीमारियों से जूझ रहे थे धर्मेंद्र
धर्मेंद्र कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को उन्हें सांस लेने में दिक्कत आई थी, जिसके बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती किया गया। इस दौरान उन्हें वैंटिलेटर में रखा गया। मीडिया में उनके निधन की खबर भी आई, जिसे परिवार ने नकार दिया। 12 नवंबर को धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और डॉक्टरों ने घर पर ही उनके आगे के इलाज की बात कही थी। पोते की शादी में झूमकर नाचे थे 100 एकड़ में फैले फार्महाउस की बच्चों की तरह करते थे देखभाल धर्मेंद्र अपनी फैमिली के साथ लोनावाला के फार्महाउस में रहते थे। इस फार्महाउस की कीमत करीब 120 करोड़ रुपए है। धर्मेंद्र अपने फार्महाउस में ज्यादातर समय ऑर्गेनिक खेती करते हुए बिताते थे। उन्हें अपने पेड़ों से बेहद लगाव था। वो अपने बच्चों की तरह खुद उनकी देखरेख करते थे। अब जानिए देओल परिवार के बारे में ………………… पढ़ें ये भी जरूरी खबर… एक्टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन:पत्नी हेमा, बेटी ईशा विले पार्ले श्मशान घाट पहुंचीं, अमिताभ बच्चन-अभिषेक और आमिर खान भी मौजूद दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन हो गया है। न्यूज एजेंसी IANS ने यह जानकारी दी है। जानकारी के मुताबिक 89 साल के धर्मेंद्र ने सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अपने घर पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले श्मशान भूमि में हो रहा है, जिसमें अमिताभ बच्चन, आमिर खान समेत कई सेलेब्स पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…