यूपी में भीषण कोहरा, बरेली में दृश्यता शून्य:पारा 10 डिग्री के नीचे; इस हफ्ते से कड़ाके की ठंड पड़ेगी

यूपी में पहाड़ों से आ रही ठंडी हवा ने सर्दी अचानक बढ़ा दी है। बरेली, वाराणसी समेत 10 शहरों में कोहरा छाया है। मुजफ्फरनगर 9.4 डिग्री के साथ प्रदेश में सबसे ठंडा रहा। इटावा, बुलंदशहर, मेरठ और अयोध्या में न्यूनतम पारा 10 डिग्री पहुंच गया है। IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को बरेली में सबसे घना कोहरा छाया। यहां विजिबिलिटी (दृश्यता) शून्य दर्ज की गई। कोहरे के कारण वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। अगले महीने से लखनऊ रूट की 50 ट्रेनों को भी रद्द कर दिया गया है। प्रदेश में सुबह से शाम तक बादलों और सूरज की लुकाछिपी देखने को मिल रही है। लोग अलाव और हीटर का सहारा लेने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा- हिमालयी क्षेत्रों से आ रही पछुआ हवाओं के कारण ठंड बढ़ी है। अगले पांच दिनों में तापमान में 2 से 4°C तक की गिरावट की संभावना है। नवंबर के आखिरी हफ्ते में मौसम में तेजी से बदलाव देखने को मिलेगा। कई जिलों में शीतलहर जैसी स्थिति भी बन सकती है। यानी कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। मौसम की तस्वीरें देखिए… पिछले साल 28 नवंबर से कोहरे की हुई थी शुरुआत पिछले साल की बात करें, तो कोहरे की शुरुआत नवंबर के अंत से हुई थी। 28 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति देखी गई थी। 30 नवंबर को महीने में सबसे कम पारा 10.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 4 दिसंबर से प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ी थी। पारा 6.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। 30 जनवरी का दिन सीजन में सबसे अधिक ठंडा रहा था। पारा 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। अब शहरों का तापमान जानिए… मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…