गोरखपुर में चचेरी बहन की शादी में आई महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घर के बाथरूम में ही उसकी खून से लथपथ लाश मिली। वारदात के बाद चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर के लिए शादी की रस्मों को रोक दिया गया। मौके पर पुलिस और डॉग स्क्वॉयड की टीम ने जांच की। 20 साल की शिवानी निषाद की 6 महीने पहले ही देवरिया में शादी हुई थी। ताऊ की बेटी की शादी के लिए वह 21 नवंबर को मायके आई थी। जिस घर में शादी हो रही थी, वहां से महिला का घर 200 मीटर दूर था। जयमाल के बाद रात 2 बजे शिवानी अपने घर चली गई। शिवानी जब काफी देर तक वापस नहीं आई तो मां उसे तलाशते हुए घर पहुंची। वहां बाथरूम में उसकी लाश पड़ी थी। बेटी की शव देखते ही मां चीख पड़ी। शादी वाले घर से लोग दौड़कर पहुंचे। वारदात रविवार-सोमवार रात झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर-2 गांव की। जिला मुख्यालय से इसकी दूरी करीब 30 किमी है। एक तरफ शादी की रस्में, दूसरी तरफ हत्या, ऐसे में वारदात किसने की, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। चलिए, अब सिलसिलेवार पूरा मामला पढ़ते हैं…. शिवानी की शादी देवरिया के रुद्रपुर थाना क्षेत्र के अवस्थी गांव में हुई थी। पति भीम निषाद पेंटिंग का काम करता है। शिवानी के पिता राधेश्याम की 10 साल पहले मौत हो चुकी है। 3 बेटियां और एक बेटे में शिवानी मंझली थी। शादी के बाद से ही शिवानी ससुराल में रह रही थी। 23 नवंबर को उसके ताऊ बसंत निषाद की बेटी अमिता की शादी थी। उसमें शामिल होने के लिए वह 21 नवंबर को मायके आई थी। ताऊ का घर उसके घर से करीब 200 मीटर की दूरी पर है। मां नोहरा देवी ने बताया कि रात करीब 2 बजे शिवानी वहां से अपने घर चली आई। उन्हें लगा कि वह कपड़े चेंज करने गई है। काफी देर नहीं आई तो मां उसे तलाशते हुए घर पहुंची। वहां शिवानी को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह बाथरूम में गईं तो वहां पहले शिवानी का हाथ दिखाई दिया। अंदर जाकर देखा तो खून से लथपथ लाश पड़ी थी। उसकी गर्दन से खून निकल रहा था। तुरंत शिवानी के पति को कॉल की गई। सुबह होते-होते ससुराल के लोग और पति भी पहुंच गए। उंगली भी कटी थी, संघर्ष की शंका
स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवानी की उंगली कटी हुई थी। ऐसे में लग रहा है कि हत्यारे से खुद को बचाने के लिए उसने संघर्ष किया। बाथरूम में ही खून के निशान बिखरे हुए हैं। हत्या के बाद ताऊ की शादी की रस्में रोक दी गईं। जरूरी रस्मों को थोड़ी देर बाद पूरा कराया गया। सुबह बारात विदा कर दी गई। झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि हत्या की वजह अभी पता नहीं चल पाई है। परिवार से पूछा गया लेकिन कोई सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस ने शिवानी के नंबर की डिटेल्स निकलवाई है। शादी की वीडियो और फोटोग्राफी भी पुलिस चेक कर रही है। कुछ संदिग्ध को घर से उठाया गया है। पुलिस इन 3 एंगल पर जांच कर रही- आखिरी में घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- शिवानी के घर के पीछे गया डॉग स्कावयड, 500 मीटर बाद लौटा शिवानी की हत्या कर रही पुलिस को अहम सुराग मिला है। तफ्तीश में लगा डॉग स्कावयड शिवानी के घर के पीछे 500 मीटर दूरी पर स्थित एक घर के पास 3 बार गया। घटना के बाद डॉग स्कावयड टीम पहुंची तब लाश बाथरूम से हटा दी गई थी। वहां पर खून पसरा हुआ था। पुलिस का खोजी कुत्ता टोनी ने खून सूंघने के बाद घर के पीछे 500 मीटर दूर गली में गया। पुलिस टीम 3 बार प्रयास की। तीनों बार टोनी वहीं पर गया। गांव वालों ने दबी जबान बोला भी कि इसी घर में हत्या का राज छिपा है। पुलिस ने घर पर स्थित लोगों से पूछताछ की है। कुछ लोगों को थाने लाकर भी पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि टोनी जिस घर के पास तक गया था, वहां एक लड़का रहता है। जो पहले शिवानी से बातचीत करता था। घटना में किसी धारधार हथियार का इस्तेमाल किया गया है। शातिर हत्यारा घटना को अंजाम देकर हथियार भी साथ लेकर गया है। झंगहा थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। ————— ये खबर भी पढ़िए… यूपी में SIR ड्यूटी से तंग महिला टीचर का इस्तीफा:कहा- 215 फॉर्म भर दिए, अब ये काम नहीं हो पाएगा यूपी के नोएडा में SIR ड्यूटी से तंग महिला टीचर ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे में लिखा- मैंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के 215 फॉर्म फीड कर दिए हैं। अब मुझसे BLO का काम नहीं होगा, न ही पढ़ा पाऊंगी। मामला नोएडा सेक्टर-34 स्थित गेझा के उच्च प्राथमिक स्कूल का है। पढ़िए पूरी खबर…