चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने 2027 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनने की भविष्यवाणी की है। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीतिक दिशा आगामी वर्षों में और अधिक स्पष्ट दिखाई देगी। वहीं जगद्गुरु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में ध्वजारोहण को उनका सौभाग्य बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के लिए यह गौरव का क्षण है कि वे रामनगरी पहुंचकर ध्वज आरोहण कर रहे हैं। जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि अब तक उनका अयोध्या में दर्शन के लिए न पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण रहा है। इसके साथ ही उन्होंने सोनिया गांधी के कार्यों की आलोचना करते हुए उन पर टिप्पणी की। वहीं बिहार विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि यह परिणाम जातीय समीकरणों और रणनीतिक चुनाव प्रबंधन का नतीजा है। उन्होंने अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर शोक भी व्यक्त किया।