लखनऊ में आयोजित स्काउट-गाइड के 19वें राष्ट्रीय जंबूरी में तकनीक और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला। गुलाबी ठंड के बीच करीब 350 ड्रोन ने एक साथ आसमान में उड़ान भरी, जिससे मैदान में मौजूद दर्शकों में भारी उत्साह देखा गया। ड्रोन फॉर्मेशन के माध्यम से धनुषधारी भगवान श्रीराम, उत्तर प्रदेश सरकार का चिह्न और जंबूरी की प्रतीकात्मक आकृति सहित कई आकर्षक डिजाइन बनाई गईं। इसके अलावा मंच पर जैसे ही ‘बम-बम बोल रहा है काशी…’ गाना बजा तो स्काउट-गाइड थिरक उठे। ऊपर फोटो पर क्लिक कर देखिए VIDEO…