कांग्रेस की जातिवाद और तुष्टीकरण की जलेबी को जनता ने नकारा अयोध्या में श्रीराम लला मंदिर में ध्वजारोहण के समय पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ दिनेश शर्मा ने अपनी सांसद निधि से 50 लाख रुपए की लागत से ऐशबाग रामलीला परिसर में निर्मित होने वाले द्वार एवं बाउंड्रीवॉल का किया शिलान्यास किया। इस अवसर पर डॉ दिनेश शर्मा ने कहा कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को मजबूत करने के लिए आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ को याद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह ऐशबाग रामलीला का ऐतिहासिक स्थल है श्रीराम चरित्र का वर्णन करने के बाद सबसे पहले गोस्वामी तुलसीदास के शिष्यों द्वारा इसी रामलीला प्रांगण में रामलीला का मंचन किया गया था आज श्रीराम जन्म भूमि मंदिर मैं ध्वजारोहण के समय रामलीला परिसर में शिलान्यास एक ऐतिहासिक महत्व का बन जाता है। आज हर्ष का दिन है जब वर्षो के इंतजार के बाद प्रभु राम के जन्म स्थान पर उनके मंदिर का निर्माण पूरा हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अलग अलग रूप में लोगों के दिलों में बस गए हैं। जब वे दुनिया के बडे मंच पर बोलते हैं और तमाम राष्ट्राध्यक्ष उनको नमन करते है तब वे विश्व के नेता होते हैं पर जब वे जनता के बीच में बोलते हैं तो जन नेता हो जाते हैं। मंदिर में वे संत की तरह होते हैं और उनका आचरण दिव्य पुरुष का होता है। सांसद ने कहा कि कांग्रेस अस्तित्वविहीन , नेतृत्वविहीन क्षेत्रीय पार्टी बन गई है। अब ये पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इनकी मोहब्बत की दुकान अब नफरत और तुष्टीकरण की दुकान में बदल गई है। इनके नेता द्वारा बनाई जा रही जातिवाद और तुष्टीकरण की जलेबी को जनता ने ठुकरा दिया है। उन्होंने लखनऊ मध्य विधानसभा अंतर्गत श्री रामलीला मैदान ऐशबाग के परिसर में अपनी सांसद निधि के 50 लाख रुपए से निर्मित होने वाले द्वार एवं बाउंड्रीवॉल का शिलान्यास किया। इसके उपरांत अटल शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में स्माइल गंज स्थित नगर निगम के अटल बिहारी वाजपेई डिग्री कॉलेज में अटल सभागार के निर्माण के लिए अपनी सांसद निधि से 50 लख रुपए की राशि से प्रारंभ हो रहे निर्माण का शिलान्यास महापौर श्रीमती सुषमा खर्कवाल जी के साथ किया इस अवसर पर आयुक्त गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त अरुण गुप्ता ,पार्षद अनुराग मिश्रा, क्षेत्रीय पार्षद संदीप शर्मा, श्रीरामलीला समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र अग्रवाल, पूर्व पार्षद साकेत शर्मा, पार्षद सुधीर मिश्रा, आशुतोष शर्मा, आर के छारी जी उपस्थित रहे।