प्रेमी को दो जूते मारे, फिर रोने लगी, VIDEO:शाहजहांपुर में लड़की के मां-बाप ने पीटा, गर्दन पर लात रखी

शाहजहांपुर में बेटी के प्रेमी को माता-पिता ने जूतों से पीटा। मां ने बाल पकड़कर उसे घुमा दिया। इससे वह गिर गया, फिर उसके बाल नोचने लगी। माता-पिता ने उसे ताबड़तोड़ 20 जूते मारे और थप्पड़ भी जड़े। युवक की गर्दन पर लात रख दी। इतना ही नहीं, बेटी से भी जबरन जूते मरवाए, लेकिन दो जूते मारने के बाद वह रोने लगी। माता-पिता करीब 10 मिनट तक उसे पीटते रहे। युवक हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन उन्होंने उसकी एक न सुनी। बाद में उसे छोड़कर वहां से फरार हो गए। मामला चौक कोतवाली क्षेत्र का है। घटना मंगलवार शाम 4 बजे हुई। दरअसल, प्रेमी-प्रेमिका होटल खोज रहे थे, तभी उन्हें हिंदुवादी संगठन के लोगों ने पकड़ लिया। शक होने पर युवक का मोबाइल छीनकर चेक करने लगे। मोबाइल में युवती के साथ वीडियो मिले। इसके बाद युवक के साथ मारपीट शुरू हो गई। लड़की के परिजनों को फोन कर बुलाया गया। घरवाले पहुंचते ही युवक पर टूट पड़े। प्रेमी-प्रेमिका शाहजहांपुर-लखीमपुर से सटे उचौलिया के रहने वाले हैं। लड़के की पहचान अब तक नहीं हुई है। 3 तस्वीरें देखिए- घटना से जुड़े 4 वीडियो सामने आए, जानिए क्या दिख रहा इंस्पेक्टर बोले- जांच के बाद एक्शन लेंगे
चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अश्विनी कुमार ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं थी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की सूचना मिलने के बाद उन्होंने अजीजगंज पुलिस चौकी इंचार्ज को मामले की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए हैं। जांच के बाद एक्शन लेंगे। ————————————- ये खबर भी पढ़ें… मुस्कान ने बेटी को जन्म दिया, राधा नाम रखा, होगा DNA टेस्ट नीले ड्रम में पति की लाश सीमेंट से दफन करने वाली मुस्कान रस्तोगी ने बेटी को जन्म दिया है। डॉक्टरों ने 24 नवंबर की शाम 6.50 बजे नॉर्मल डिलीवरी कराई। खास बात यह है कि मुस्कान जिस पति सौरभ की हत्या में जेल में बंद है, उसका जन्म भी 24 नवंबर को ही हुआ था। यह मुस्कान की दूसरी बेटी है। बड़ी बेटी पीहू अपने नाना-नानी के साथ रहती है। पढ़िए पूरी खबर…