इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को सपा विधायक जाहिद बेग को बड़ी राहत दी। कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज मानव तस्करी और बालश्रम के मुकदमे की कार्यवाही पर अगले आदेश तक रोक लगा दी। न्यायमूर्ति समीर जैन की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया। अगली सुनवाई 9 जनवरी को होगी। 9 सितंबर, 2024 को सपा विधायक के भदोही स्थित घर पर एक नौकरानी के आत्महत्या करने का मामला सामने आया था। इसके बाद बालश्रम, बंधुआ मजदूरी और मानव तस्करी के आरोप में FIR दर्ज की गई थी। पढ़ें पूरी खबर… दोस्त के मकान में मिला युवक का शव: IGRS जांच के लिए गए SI को मिली लाश, पत्नी से विवाद के बाद घर छोड़कर आया था
कासगंज में थाने से 250 मीटर की दूरी पर एक व्यक्ति का शव दोस्त के मकान में मिला। एटा का रहने वाला अभिजीत (40) अपने दोस्त श्याम सिंह उर्फ रवि के घर पर पिछले 20 दिनों से रह रहा था। अपनी पत्नी के विवाद के बाद वो एटा से श्याम के घर रहने चला आया था। पत्नी ने IGRS पर उसके खिलाफ प्रताड़ना की शिकायत दर्ज कराई थी।शिकायत की जांच करने आए SI जब श्याम सिंह के घर पहुंचे तो वहां उन्हें अभिजीत की लाश कमरे में मिली। पढ़ें पूरी खबर…
नमाज पढ़कर लौट रहे बच्चे पर तेंदुए ने किया हमला: चीख-पुकार सुनकर लोग बचाने दौड़े, मासूम को छोड़कर भागा बहराइच में तेंदुए ने 8 साल के बच्चे पर हमला कर दिया। नमाज पढ़कर लौट रहे बच्चे को झाड़ियों से निकलकर तेंदुए ने दबोच लिया। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लौग बच्चे को बचाने के लिए दौड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ बच्चे को वहीं छोड़कर भाग निकला। हमले में बच्चे की गर्दन पर गहरी चोट आई। परिजनों ने तत्काल इरशाद को इलाज के लिए पीएचसी ले गए।। वहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी मिहीपुरवा रेफर कर दिया गया। पढ़ें पूरी खबर…
बेटे की शादी से 4 दिन पहले मां की मौत: मामा के घर से लौटते समय बाइक ने मारी टक्कर, दूल्हा घायल अमरोहा में बेटे की शादी से 4 दिन पहले मां की सड़क हादसे में मौत हो गई। मां बेटे दोनों मामा के घर से लौट रहे थे। पीछे से आ रही एक बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दूल्हे की मां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया। दूल्हे के मां की मौत की खबर मिलते ही खुशियों वाले घर में मातम छा गया। पढ़ें पूरी खबर…
इलाहाबाद युनिवर्सिटी ने छात्रों का निलंबन वापस लिया, नाराज चीफ प्रॉक्टर ने दिया इस्तीफा इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्रों के आंदोलन के बाद निलंबित छात्रों की कार्रवाई मैनेजमेंट ने वापस ले ली। इससे नाराज चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश सिंह ने इस्तीफा दे दिया है। राकेश सिंह नहीं चाहते थे कि जिन छात्रों पर कार्रवाई हुई है, उसे वापस लिया जाए। प्रो. केएन उत्तम को कार्यवाहक चीफ प्रॉक्टर बनाया गया है। फैज अहमद की स्मृति दिवस पर दिशा छात्र संगठन के कार्यकर्ता विश्वविद्यालय कैंपस में एक कविता पाठ आयोजित कराना चाहते थे। इसकी अनुमति के लिए वह विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर आफिस में गए थे। वहीं पर विवाद हुआ था। इसके बाद तीन छात्र निधि, सौम्या और संजय को निलंबित किया गया। फिर छात्र सोमवार को आंदोलन पर उतर आए। करीब 35 घंटे बाद तीनों छात्रों का निलंबन वापस हुआ। इसके बाद छात्रों ने कैंपस में विजय जुलूस निकाला। पढ़ें पूरी खबर…
बांके बिहारी मंदिर में सेवायत और श्रद्धालु में झगड़ा, गोस्वामी के कड़े से श्रद्धालु का सिर फूटा वृंदावन स्थित प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में प्राकट्य उत्सव के दिन श्रद्धालु और सेवायत में विवाद हो गया। श्रद्धालु के सिर में सेवायत का कड़ा लग गया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा। मौके पर पहुंची पुलिस ने श्रद्धालु का इलाज कराया। अमृतसर पंजाब के रहने वाले रंजन अरोड़ा (60) पिछले ढाई साल से वृंदावन में रहकर भक्ति कर रहे हैं। मंगलवार को रंजन बांके बिहारी जी के प्रगट उत्सव पर उनके दर्शन करने मंदिर गए थे। पढ़ें पूरी खबर… IIT-BHU के छात्र की स्कूटी से गिरकर मौत:हेलमेट न लगाने से सिर में गंभीर चोट लगी, पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव ले गए आईआईटी बीएचयू के छात्र अभिषेक उपाध्याय की देर रात कैंपस में हुई दुर्घटना में मौत हो गई। धनराज गिरी हॉस्टल के पास रात 10.15 बजे वह स्कूटी से हैदराबाद गेट की ओर जा रहा था, तभी स्कूटी फिसलकर गिर गई। वह सिर के बगल गिरा और बुरी तरह घायल हो गया। साथ में बैठे दोस्त को मामूली चोट आई। प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने एंबुलेंस से उसे ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया जहां देर रात उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बताया जा रहा है कि कैंपस होने के चलते उसने हेलमेट नहीं लगाया था। पढ़ें पूरी खबर… अलीगढ़ में SSP से शराबी बोले, आप कौन?: पुलिस लाइन के सामने शराब पी रहे थे, एसएसपी ने सादी वर्दी में पहुंचकर की कार्रवाई अलीगढ़ के तस्वीर महल चौराहे की 20 फीट चौड़ी गली में रोजाना शाम होते ही खुलेआम शराब पीने और परोसने का सिलसिला जारी था। यह गली SSP ऑफिस के ठीक सामने स्थित है। मंगलवार रात SSP नीरज जादौन ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की, जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों के अनुसार स्थिति ऐसी थी कि महिलाएं ही नहीं, पुरुष भी इस रास्ते से गुजरने से बचते थे। SSP की अचानक कार्रवाई के बाद पुलिस ने गली खाली कराई और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई। पढ़ें पूरी खबर….