बाराबंकी में तेज रफ्तार डंपर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे रेलवे ट्रैक पर गिर गया। हादसे के वक्त बगल के ट्रैक पर अमृतसर से बिहार जा रही गरीब रथ सुपरफास्ट एक्सप्रेस गुजर रही थी। डंपर के साथ ही एक बड़ा पत्थर भी पुलिस से नीचे गिरा। पत्थर, बोगी G2 की छत पर गिरा। कोच पर पत्थर गिरने से खिड़ियों के शीशे टूट गए। बोगी की छत को काफी नुकसान हुआ। तेज आवाज से यात्री दहशत में आ गए। अफरा-तफरी मच गई। लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। उधर, बगल वाले ट्रैक पर पड़े डंपर के केबिन में ड्राइवर फंस गया। घंटों की मशक्कत के बाद जब उसे नहीं निकाला जा सका तो डंपर काटकर गोंडा निवासी ड्राइवर पंकज कुमार को बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद रेलवे की टीम मौके पर पहुंची। मैकेनिकल टीम ने G2 बोगी के टूटे शीशे को बदले। करीब छह घंटे तक रेल यातायात बाधित रही। इससे करीब 24 ट्रेनें प्रभावित हुईं। तड़के 3.30 बजे ट्रेन बिहार के लिए रवाना हुई। हादसा बुधवार रात 9.30 बजे बाराबंरी-गोंडा रेलमार्ग पर बुढ़वल रेलवे स्टेशन के पास हुआ। पहले तस्वीरें देख लीजिए… अब जानिए पूरा घटनाक्रम डंपर चालक को दो घंटे बाद निकाला गया
हादसे के बाद डंपर चालक केबिन में फंसा रहा। करीब दो घंटे की कोशिश के बाद उसे बाहर निकाला गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सेफ्टी अधिकारी शिल्पी कनौजिया मौके पर पहुंचीं। उन्होंने यात्रियों को आश्वस्त किया और रेलवे टीम को तुरंत राहत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। घटनास्थल पर पुलिस, रेलवे कर्मचारी और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में लगे हुए हैं। अचानक जोर से आवाज आई, पूरी बोगी हिल गई
अभिषेक चौधरी ने बताया हम लोग सीट पर बैठे हुए थे। तभी अचानक जोर से आवाज आई। ट्रेन पर बड़ा सा पत्थर गिरा। पूरी बोगी हिल गई। बच्चे डर की वजह से रोने और चिल्लाने लगे। फिर किसी तरह ट्रेन रुकी। उसके बाद सब शांत हुए। ट्रेन रुकते ही यात्री दौड़ के बाहर आ गए। ओवरब्रिज के नीचे हादसा हुआ
मनोहर सिंह ने बताया कि ट्रेन लखनऊ से छूटी और थोड़ी देर में बाराबंकी पहुंची। आगे बढ़ी तो ओवरब्रिज के नीचे जोर के धमाके जैसी आवाज आई। G2 बोगी के ऊपर बड़ा पत्थर गिर गया। ट्रेन में बैठे यात्रियों को चोट नहीं लगी है। ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है। ट्रेन में अफरातफरी मच गई
अजय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि हम नई दिल्ली से छपरा जा रहे थे। हम लोग बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी जोर से आवाज आई और ट्रेन लहराने लगी। हमें लगा कि कोई बोगी डिरेल हुई है। गेट ऑटोमेटिक बंद होने की वजह से कोई बाहर नहीं भाग पाया। ट्रेन में ही अफरातफरी मची थी। ट्रेनों की आवाजाही शुरू
SP अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि रात लगभग 9.30 बजे सूचना मिली कि प्लाई लदा एक डंपर बेकाबू होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचे। ट्रक के गिरने से ट्रेन पर पत्थर आ गिरा, जिससे उसके एक कोच को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। बोगी सही होने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। ट्रैक पर पड़ा मलबा भी हटा दिया गया। ट्रेनों की आवाजाही शुरू कर दी गई है। ……………………….. ये खबर भी पढ़ें… मैं अपनी बहन को नहीं बचा सका:मेरठ में युवती की हर्ष फायरिंग में मौत, भाई ने बताई आंखों देखी मेरठ में बारात देख रही एक युवती की गोली लगने से मौत हो गई। गली से बारात निकल रही थी, वह छत पर खड़े होकर बारात देख रही थी, तभी हर्ष फायरिंग के दौरान अचानक पेट में गोली लगी और उसने दम तोड़ दिया। वहीं जिस घर में शादी थी वहां इस हादसे के बाद मातम छा गया। बाराती, हर्ष फायरिंग के दौरान हुई हत्या की घबराहट में बारात छोड़कर भाग गए। दूल्हे का निकाह नहीं हो सका। पढ़ें पूरी खबर…