युवाओं ने जीता दैनिक भास्कर जनकपुरी रील कॉन्टेस्ट:’मेरा आगरा मेरी जनकपुरी’ कॉनटेस्ट के विजेताओं को टीम ने किया सम्मानित

आगरा में आयोजित भव्य जनकपुरी महोत्सव इस वर्ष और भी आकर्षक एवं यादगार रहा। आयोजन की झलकियों को लोगों ने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर साझा किया। इसी उत्साह को देखते हुए दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप ने “मेरा आगरा मेरी जनकपुरी” रील कॉन्टेस्ट आयोजित किया, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतिभागियों ने जनकपुरी की सुंदरता, सांस्कृतिक झलक और यादगार पलों को रील के माध्यम से कैद कर लाखों दर्शकों तक पहुँचाया। इस पहल ने आगरा की जनकपुरी को डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से न केवल देश बल्कि दुनिया तक पहचान दिलाई। यह रहे विजेता फर्स्ट प्राइज : ‘हैप्पेनिंग इन आगरा’ से रिशभ जिन्होंने 5100 का कैश प्राइज जीता। सेकंड प्राइज : रागिनी शाक्य जिन्होंने 3100 का कैश प्राइज जीता। थर्ड प्राइज: दीपक जिन्होंने 2100 का कैश प्राइज जीता। इस अवसर पर कमला नगर जनकपुरी 2025 के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए और कहा कि जिन लोगों ने रील बनाई या जो जनकपुरी देखने आए, वे भगवान श्री राम से सीख लेकर अपने जीवन में अनुकरण करें। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपनी संस्कृति को जानें और समझें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को भगवान श्री राम, माता सीता के जीवन को जानने और उनके आदर्शों से सीख लेने का मौका भी प्रदान करते हैं। दैनिक भास्कर न्यूज़ ऐप ऐसे अभियानों के माध्यम से शहर की सकारात्मक पहचान को आगे बढ़ाने और युवाओं में सांस्कृतिक जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रयासरत है।