यूपी की बड़ी खबरें:आधार कार्ड अब जन्म तिथि के प्रमाण पत्र के रूप में मान्य नहीं, योगी सरकार का बड़ा फैसला

यूपी में आधार कार्ड अब जन्म तिथि के प्रमाण पत्र के रूप में स्वीकार नहीं किया जाएगा। योगी सरकार ने सभी विभागों को आदेश जारी कर दिए हैं। नियोजन विभाग के विशेष सचिव अमित सिंह बंसल ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) के पत्र का हवाला देते हुए कहा कि आधार कार्ड में जन्म तिथि का कोई प्रमाणित दस्तावेज संलग्न नहीं होता। इसलिए इसे जन्म तिथि प्रमाण पत्र के रूप में नहीं माना जा सकता है। मामले में यूआईडीएआई क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के उप-निदेशक ने सरकार को पत्र लिखा था। इस पत्र में साफ कहा गया है कि आधार कार्ड जन्म तिथि का प्रमाण नहीं है। आधार सिर्फ पहचान और सत्यापन के लिए है। यह जन्म तिथि सत्यापन का प्रमाण नहीं है। यहां आधार कार्ड दिखाकर जन्म तिथि साबित नहीं कर पाएंगे जन्म तिथि प्रमाणित करने के लिए अब इन दस्तावेजों की जरूरत होगी 24 नवंबर 2025 को आदेश जारी
UIDAI के 31 अक्टूबर 2025 के पत्र को आधार बनाते हुए यूपी सरकार ने 24 नवंबर 2025 को आदेश जारी किया है। यह आदेश सभी अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, और सचिव स्तर तक भेजा गया है। मतलब यह निर्देश शासन के सभी विभागों में लागू है। पूरी खबर पढ़िए एक बच्चा मर गया तो क्या हुआ…कहने वालीं गोंडा की CMO का ट्रांसफर गोंडा की मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. रश्मि वर्मा को पोस्टिंग के 41 महीने बाद हटा दिया गया है। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप थे। उन्होंने नवजात बच्चों की मौत पर अमर्यादित बयान दिया था। डॉ. वर्मा को हटाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री योगी और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से कई बार मुलाकात की थी। हाल ही में गौर से भाजपा विधायक प्रभात वर्मा और तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। पढ़ें पूरी खबर अमर सिंह के परिवार पर टिप्पणी मामले में आजम बरी: कोर्ट ने सपा नेता को दोषमुक्त किया रामपुर में सपा नेता और पूर्व मंत्री आजम खान को कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में पूर्व सांसद अमर सिंह की बेटियों पर किए गए कमेंट मामले में बरी कर दिया है। एक इंटरव्यू के दौरान आजम खान द्वारा दिए गए कथित आपत्तिजनक बयान को लेकर केस किया गया था। थाना अजीमनगर में आजम खां के खिलाफ दिवंगत सपा नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि 23 अगस्त 2018 को आजम खां ने एक न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में अमर सिंह के परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में रिटायर्ड इंजीनियर से 42.50 का फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग में जेल भेजने की धमकी देकर मांगे पैसे कानपुर में रिटायर्ड इंजीनियर से 42.50 लाख की ठगी हुई है। जालसाजों ने खुद को सीबीआई अफसर बताकर उन्हें फोन किया। 19 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा। मनी लांड्रिंग का डर दिखाकर उनसे रुपए ट्रांसफर करा लिए। इंजीनियर ने शक होने पर दोबारा से फोन किया तो नंबर बंद मिला। इसके बाद ठगी का पता चला। उन्होंने थाने जाकर पर FIR दर्ज कराई है। पुलिस अब पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना बर्रा के जूही कला की है। शिकायत कर्ता की पहचान पॉवर ग्रिड से रिटायर्ड इंजीनियर राजेंद्र प्रसाद के रूप में हुई है। यहां पढ़ें पूरी खबर बागपत में पैरेंट्स मीटिंग से डरे 11वीं के छात्र ने स्कूल में खाया जहर, गंभीर हालत में मेरठ रेफर बागपत के एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा के एक छात्र ने जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर स्कूल प्रशासन और परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। छात्र की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। यह घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के एक निजी स्कूल में हुई। छात्र ने स्कूल में होने वाली पेरेंट्स मीटिंग के डर से घर से आकर स्कूल में जहरीला पदार्थ निगल लिया। जब छात्र की हालत बिगड़ने लगी, तो इसकी सूचना परिजनों को दी गई। स्कूल प्रशासन और परिजनों ने छात्र को अस्पताल पहुंचाया। छात्र के पिता ने बताया कि स्कूल में शिकायत होने के डर से उनके बेटे ने यह कदम उठाया। प्रारंभिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने छात्र को मेरठ रेफर कर दिया था। उसकी हालत अब ठीक बताई जा रही है। पढ़िए पूरी खबर… शाहीन को लेकर कानपुर आई एजेंसी, जांच के बाद रवाना: अगस्त 2025 की NIA को मिली फुटेज, THAR में चार कश्मीरी जाते दिखे डॉ. शाहीन को लेकर यूपी के कई जिलों में घूम रही NIA और ATS बीते दो दिनों में कानपुर, लखनऊ और वाराणसी की सुरागरसी करके चली गई और किसी को भी भनक नहीं लग पाई। डॉ. शाहीन की निशानदेही पर कानपुर 3 और लखनऊ से 2 लोगों को हिरासत में लेकर दिल्ली की स्पेशल सेल को सौंप दिया गया है। एजेंसी के सूत्रों की माने तो ये वह लोग हैं, जिनके साथ डॉ. शाहीन की अगस्त 2025 की फुटेज मिली है। पूरी खबर पढ़िए गाजियाबाद में BLO ड्यूटी में लगे 6 टीचर समेत 21 पर FIR गाजियाबाद में मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बरतने पर 6 टीचर समेत 21 पर FIR दर्ज हुई है। नायब तहसीलदार ने सिहानीगेट थाने में उनके खिलाफ तहरीर दी थी। जिसके बाद ये कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया- 4 नवंबर से 4 दिसंबर 2025 तक विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर मतदाता गणना प्रपत्र लेने के निर्देश दिए गए थे। निर्वाचन अधिकारियों ने बीएलओ की नियुक्ति की थी, लेकिन कई कर्मचारियों ने काम में लापरवाही बरती। जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर नोएडा में निवेश का झांसा देकर बिल्डर से 60 लाख का फ्रॉड नोएडा के सेक्टर 43 के रहने वाले बिल्डर से 60 लाख रुपए की ठगी हुई है। जालसाजों ने उनसे ऑनलाइन स्टोर चेन में निवेश का झांसा देकर पैसे जमा कराए। वह जब मुनाफे की रकम निकालने गए तो पैसा नहीं निकला। तब जाकर उन्हें ठगी का पता चला। उन्होंने साइबर क्राइम थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस अब जांच में जुट गई है। मामला नोएडा सेक्टर 43 के रहने वाले मनोज से जुड़ा है। उन्होंने बताया- वह बिल्डर हैं। 20 अगस्त को फेसबुक के जरिए माही नाम की महिला ने उनसे संपर्क किया था। बातचीत के बाद नंबर शेयर कर दिए। उसके बाद वाट्सअप पर बात होने लगीं। महिला ने बताया कि वह ऑनलाइन स्टोर से जुड़कर खुद कारोबार कर सकते हैं। इस काम में 15-20 प्रतिशत का मुनाफा होगा। उसके समझाने पर विश शाप नाम के स्टोर पर बल्क में माल खरीदना शुरू कर दिया। 24 घंटे में ही ऑनलाइन माल बेच दिया। पहली ही डील पर मुझे 20 प्रतिशत का लाभ हुआ। जब ये रकम एकाउंट से निकालने गया तो पैसे नहीं निकले तब ठगी का पता चला। यहां पढ़ें पूरी खबर