करन शर्मा पहुंचे अयोध्या, रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए:भव्यता देख हुए अभिभूत हुए साथी क्रिकेटर, बोले-मन और आत्मा दोनों शुद्ध हो गए

भारतीय क्रिकेटर करण शर्मा शनिवार को अपने साथी खिलाड़ियों के साथ रामनगरी अयोध्या पहुंचे। वे लखनऊ से सड़क मार्ग से अंकित राजपूत, अक्षय वानखेड़े सहित कुल आठ क्रिकेट खिलाड़ियों के दल के साथ आए थे। इस साल अयोध्या की यह उनकी चौथी यात्रा है जब करण शर्मा ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। इससे पहले वे अपनी मां और परिवार के साथ अयोध्या आए थे। दर्शन के दौरान वे भावुक नजर आए। उन्होंने कहा कि यहां आकर जो आनंद और संतोष मिलता है, उसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हम सभी को यहां बहुत दिव्य अनुभूति हो रही है, दिल खुश हो गया है। उनके साथ मृत्युंजय त्रिपाठी, अक्षत पांडेय, देवाश्री, भीमसेन, मधुर खत्री, शिवम चौधरी आदि खिलाड़ी भी मौजूद थे। हनुमानगढ़ी में दर्शन, रामलला की दिव्यता देख हुए अभिभूत शनिवार सुबह करण शर्मा और उनकी टीम अयोध्या पहुंची, जहां भाजपा के वरिष्ठ नेता परमानंद मिश्र ने उनकी अगुआई की। यात्रा हनुमानगढ़ी से शुरू हुई, जहां खिलाड़ियों ने न केवल दर्शन किए बल्कि मंदिर के इतिहास, उसकी महत्ता और कलियुग में भगवान हनुमान की कृपा के महत्व को भी जाना। मंदिर के पुजारी ने सभी खिलाड़ियों का तिलक कर और माला पहनाकर पारंपरिक स्वागत किया। हनुमानगढ़ी से टीम राम मंदिर पहुंची। जैसे ही खिलाड़ियों ने भव्य मंदिर और रामलला की दिव्य प्रतिमा के दर्शन किए, सभी भावविभोर हो उठे। स्वामी परमानंद मिश्र ने उन्हें राम मंदिर आंदोलन, मंदिर निर्माण की प्रक्रिया, रामलला की प्राण प्रतिष्ठा, और ध्वजारोहण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। अंगवस्त्र पहनाकर किया गया सम्मान स्वामी परमानंद मिश्र खिलाड़ियों को वह स्थान भी दिखाने ले गए, जहां से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण के बाद राष्ट्र को संबोधित किया था। दर्शन-पूजन के बाद परमानंद मिश्र सभी को अपने वासुदेवघाट स्थित आश्रम ले गए, जहां खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया और जलपान भी कराया गया। परमानंद मिश्र ने कहा कि 22 जनवरी 2024 को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से देशभर के विभिन्न वर्गों की तरह क्रिकेट खिलाड़ी भी लगातार अयोध्या दर्शन के लिए आ रहे हैं और यहां दिव्य तथा आध्यात्मिक आनंद का अनुभव कर रहे हैं। करण शर्मा बोले, यह अविस्मरणीय अनुभव है करण शर्मा ने कहा,यह मेरे जीवन का अविस्मरणीय अनुभव है। यहां पहुंचकर बहुत दिव्यता का अनुभव होता है। अयोध्या का कण-कण पावन है। हर बार लगता है कि मन और आत्मा दोनों शुद्ध हो गए हों। यहां की भव्यता, मंदिर की सुंदरता और भक्तों का उत्साह यह एहसास कराते हैं कि भगवान राम का आशीर्वाद हम सब पर बना हुआ है। चौथी बार रामलला के दर्शन करने पहुंचे 03 अप्रैल 2025: करण शर्मा मुंबई इंडियंस के अपने साथी खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, दीपक चाहर और उनकी पत्नियों के साथ अयोध्या पहुंचे थे।
23 अगस्त 2025: वह प्रियम गर्ग और अंशुल चौधरी के साथ रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन करने पहुंचे थे।
30 अगस्त 2025: वह अपने परिवार और मां के साथ अयोध्या आए थे।
29 नवंबर 2025: वह अपने 8 साथियों के साथ अयोध्या पहुंचे हैं। ———– ये खबर भी पढ़िए योगी बोले- कब्जा करने वालों की कमर सीधी की:इतना कूटा कि उस पर फैक्ट्री बनवा रहे; अब माफिया गायब, दंगे बंद ‘8 साल पहले यूपी में क्या स्थिति थी? जाति के नाम पर लड़ाया जाता था, भाषा के नाम पर बांटा जाता था। तुष्टीकरण की नीति पर चलकर अराजकता पैदा की जाती थी। कर्फ्यू जैसा माहौल बनाया जाता था। यह सपा-कांग्रेस करती थी। गुंडागर्दी पैदा कर व्यापारी की प्रॉपर्टी पर कब्जा करते थे। गरीब की जमीन पर कब्जा करना ये लोग अपना जन्मसिद्ध अधिकार समझते थे। जब डबल इंजन की सरकार आई, तो आपने देखा होगा कि इन कब्जा करने वालों की कमर हमने सीधी कर दी। इतनी कुटाई हुई कि उसके ऊपर हम लोग अब फैक्ट्री बनवा रहे। अब गुंडागर्दी बंद, माफिया गायब हो गए, दंगे बंद हो गए। उपद्रव का प्रदेश उत्तर प्रदेश, अब उत्सव का प्रदेश बन गया है।’ पूरी खबर पढ़िए