झांसी में एक महिला ने सुसाइड कर लिया। वह पति से मनमुटाव होने के कारण अपने मायके में रह रही थी। माता-पिता खेत पर गए थे, पीछे से महिला ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन झांसी मेडिकल कॉलेज लाए। जहां पर इलाज के दौरान शनिवार को महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला गुरसराय थाना क्षेत्र के सिरबो गांव का है। 8 साल पहले हुई थी शादी गुरसराय के सिरबो गांव निवासी क्रांति देवी (25) की शादी लगभग 8 साल पहले टीकमगढ़ के सतवारा गांव निवासी प्रीतम पटेल से हुई थी। परिजनों का कहना है कि पति शराब पीकर झगड़ा करता था। इस वजह से क्रांति अक्सर अपने मायके में ही रहती थी। शुक्रवार को माता-पिता खेत पर गए थे। घर पर क्रांति और उसकी भाभी थी। इस दौरान क्रांति ने जहर खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर अपनी भाभी को जानकारी दी। तब परिजन उसे गुरसराय सीएचसी ले गए। वहां से झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान क्रांति की मौत हो गई। क्रांति की कोई संतान नहीं है।