बेटे के सामने पत्नी को पीट-पीटकर मार डाला:संभल में बोला- पापा ने मां के सिर पर डंडे मारे, मुझे और दादी को धक्का दिया

संभल में पति ने पत्नी को डंडे से पीटकर हत्या कर दी। उसने बेटे और अपनी मां के सामने पत्नी को पीटना शुरू किया। बेटे और मां ने बचाने की कोशिश की तो उन्हें धक्का दे दिया। फिर बेसुध होने तक पत्नी को मारता रहा। इसके बाद वहां से भाग गया। घरवाले गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची तो 12 साल के बेटे ने सारी घटना बताई। बोला- स्कूल से लौटा तो मम्मी को पापा पीट रहे थे। सिर पर डंडा मारा तो वह गिर पड़ीं। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। मामला कोतवाली बहजोई क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… बहजोई क्षेत्र के भवन गांव में विनीत (38) अपने परिवार के साथ रहता है। उसके 3 बच्चे हैं। इनमें बड़ा बेटा सनी सागर (12), विक्रम (8) और बेटी साह्नवी (3) हैं। शनिवार दोपहर 3 बजे विनीत का पत्नी नेमवती (35) से झगड़ा हो गया। उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। पहले लात-घूंसे मारे, फिर डंडा लाकर पत्नी को मारना शुरू कर दिया। बेटे सनी ने देखा तो भागकर खेत गया और दादी गुड्डो बताया। दादी तुरंत घर पहुंचीं। अपनी बहू से खेत पर जाने के लिए कहा। बेटे विनीत को रोकने की कोशिश की, लेकिन विनीत नेमवती से मारपीट करता रहा। उसने डंडे से नेमवती के सिर पर वार किया, जिससे उन्हें गंभीर चोट लगी। वह बेहोश होकर गिर गईं। यह देखकर विनीत भाग गया। घरवाले उन्हें पास के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां महिला को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। थाना धनारी के गांव भिरावटी निवासी नेमवती का भाई अमरीश सूचना मिलने पर गांव पहुंचा। उनकी शिकायत पर शनिवार शाम 6 बजे थाना पुलिस को घटना की जानकारी मिली। इंस्पेक्टर संत कुमार और चंदौसी सीओ मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा तैयार करने के बाद उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटे बोला- स्कूल से लौटा तो पापा मम्मी को मार रहे थे बेटे संजय ने पुलिस को बताया कि उसके पिता मानसिक रूप से बीमार हैं। घर के सभी सदस्यों के साथ मारपीट करते हैं। दोपहर 3 बजे जब वह स्कूल से लौटा, तो उसके पिता मां के साथ झगड़ा कर रहे थे। मैंने और दादी ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन पापा ने हम दोनों को धक्का दे दिया। इंस्पेक्टर संत कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतका के भाई अमरीश की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। ——————- ये खबर भी पढ़िए… यूपी में भेड़िए बच्चे के दोनों हाथ खा गए, मौत:गर्दन दबोचकर घर से उठा ले गए, 500 मीटर दूर खून से लथपथ मिला यूपी के बहराइच में भेड़िए खूंखार हो गए हैं। एक बार फिर दो आदमखोर भेड़िए 5 साल के मासूम स्टार को घर से उठा ले गए। एक ने मासूम की गर्दन दबोची, दूसरे ने पैर दबोचा। आसपास के लोगों ने देखा तो वह लाठी-डंडे लेकर भेड़िए के पीछे भागे। करीब 500 मीटर दूर खेत में मासूम खून से लथपथ मिला। उसकी दोनों हथेलियां और पंजे भेड़िए खा चुके थे। पढ़िए पूरी खबर…