आगरा के सिकंदरा स्थित रैनवो अस्पताल में एक महिला की गले की गांठ का अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पति योगेश राजौरिया का आरोप है कि डॉक्टर अनुराग बंसल ने उनकी पत्नी प्रियंका की गले की गांठ को बिना अनुमति काट दिया है। उनके मना करने पर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया है। जिसके चलते प्रियंका के पती योगेश ने इलाज में लापरवाही बरतने पर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। योगेश राजौरिया ने बताया-उनकी पत्नी प्रियंका का इलाज रैनवो अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टर साहब ने उनकी पत्नी की गले की गांठ का अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी थी। अल्ट्रासाउंड के बाद डॉक्टर अनुराग बंसल ने गांठ को काटने की कोशिश की। जब प्रियंका ने विरोध किया तो डॉक्टर ने उनके साथ बदतमीजी की। डॉक्टर इंद्रपाल के बिना अनुमति के गांठ में बड़ी सुई डाल दी। डॉक्टर अनुराग बसल के इस कृत्य से मेरी पत्नी के जीवन को खतरा हो सकता है क्योंकि गांठ में छेड़छाड़ से इंफेक्शन फैल सकता है। जब मैंने डॉक्टर से इस बारे में पूछा तो उन्होंने मेरे साथ भी बदतमीजी की। इस मामले में योगेश राजौरिया ने सिकंदरा थाने में तहरीर दी है।