आगरा में सड़क हादसे में 2 MBBS छात्रों की मौत हो गई। दोनों बाइक से दोस्त के घर गए थे। वापस लौटते समय हादसा हो गया। फ्लाईओवर से उतरते समय तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। आशंका है कि किसी वाहन की टक्कर की वजह से बाइक बेकाबू हुई। मृतकों की पहचान हरदोई के तनिष्क गर्ग (22) और कमला नगर (आगरा) के विमल वाटिका के रहने वाले सिद्ध अग्रवाल (22) के रूप में हुई। दोनों एसएन मेडिकल कॉलेज से MBBS थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने 2022 में एडमिशन लिया था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों उछलकर 10 फीट दूर गिरे। दोनों के सिर डिवाइडर से टकरा गए। हेलमेट फट गया। दोनों सड़क पर खून से लथपथ पड़े रहे। दोनों करीब एक घंटे तक तड़पते रहे, लेकिन कोई मदद के लिए नहीं आया। फिर वहां से गुजर रहे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। यहां से उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही साथी छात्रों की भीड़ जमा हो गई। परिवार को भी बुलाया गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। 4 तस्वीरें देखिए… सिद्ध के पिता का रो-रोकर बुरा हाल
सिद्ध अग्रवाल के पिता राजेश अग्रवाल ने बताया- शाम 4 बजे सिद्ध घर से स्कूटी लेकर निकला था। वह तनिष्क के घर पहुंचा और वहां से उसकी बाइक से निकला। खंदारी फ्लाईओवर के पास हादसा हो गया। दोनों बच्चे एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे
राजेश की जनरेटर पार्ट्स बनाने की फैक्ट्री है। बड़ा बेटा अक्षत एक कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। सिद्ध ने नीट में अच्छे अंक प्राप्त किए थे। इस कारण एसएन मेडिकल कॉलेज में एडमिशन मिला था। रोते हुए राजेश ने बताया- अगर कोई दोनों बच्चों को समय से अस्पताल पहुंचा देता तो शायद दोनों जिंदा होते। दोनों करीब एक घंटे तक सड़क पर तड़पते रहे। न पुलिस आई और न किसी राहगीर ने बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। मेरा तो सब कुछ छिन गया। मां और दादी का सपना था सिद्ध बने डॉक्टर
राजेश ने बताया- मेरी मां विद्या देवी चाहती थीं कि उनका पोता सिद्ध डॉक्टर बने। उनका सपना पूरा करने के लिए ही बेटा जी जान से मेहनत करने में जुटा हुआ था। वह खुद अपनी मां से कहता था कि पापा डॉक्टर नहीं बन पाए तो क्या हुआ, डॉक्टर के पापा तो बन ही जाएंगे। भविष्य के दो होनहार डॉक्टर खो दिए
MBBS छात्रों की मौत की सूचना पर अन्य स्टूडेंट्स भी एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी में जुट गए। इस दौरान कई छात्र-छात्राएं रोने लगे। एसएन के प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने कहा कि आज हमने भविष्य के दो होनहार डॉक्टर खो दिए। चाचा बोले- घर में एक डॉक्टर बनने वाला था मृतक के चाचा राकेश अग्रवाल ने बताया- घर में एक डॉक्टर बनने वाला था। वो भी पूरा नहीं हो पाया। सिद्ध के बाबा भगवान दास ने बताया- सबसे अच्छा लड़का था और बहुत होशियार था। उसने नीट में भी बहुत अच्छे नंबर लाए थे। CCTV तलाश रही पुलिस, एक हेलमेट में हो गया छेद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शॉक एंड हैमरेज
दोनों छात्रों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई है। इसमें इनकी मौत का कारण शॉक एंड हैमरेज आया है। पुलिस ने बताया कि दोनों के सिर में चोट लगी है। सिर में चोट लगने से नाक में होते हुए खून लंग्स में पहुंच गया। इनके लंग्स और पसली भी टूटी हुई हैं। बहुत हल्की क्वालिटी का हेलमेट
पुलिस की जांच में अभी तक ये सामने आया है कि बाइक को पीछे या आगे से किसी ने टक्कर नहीं मारी है। बाइक डिवाइडर पर चढ़ गई। डिस-बैलेंस होकर रपटी होगी। इसके अलावा एक छात्र ने हेलमेट पहना हुआ था, जबकि एक नहीं। जो हेलमेट मिला है, वो बहुत हल्का है। आईएसआई मार्क नहीं है। जिससे वो टूट गया। ———————–
ये खबर भी पढ़ें
बदायूं में जिस टैंकर से उतरा, उसी ने कुचला…VIDEO:महज 7 सेकेंड में चली गई जान, घर से डीजल लेने निकला था बदायूं में एक व्यक्ति को टैंकर ने कुचल दिया। उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जिस टैंकर ने उसको कुचला, उससे वह 7 सेकेंड पहले ही उतरा था। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यक्ति डीजल के टैंकर में सवार होकर अपने गांव से बगरैन बाजार डीजल लेने आया था। मामला वजीरगंज थाना क्षेत्र का है। पढ़िए पूरी खबर