दिन- 28 नवंबर जगह- थाना सिकंदरा के सामने हाईवे इसी जगह डिवाइडर की जालीदार रेलिंग में कट बना है। इसी जगह शाम को हाईवे क्रॉस करते समय डंपर ने महिला को रौंद दिया। उसके शरीर के चिथड़े हो गए। बड़ी मुश्किल से एक-एक टुकड़े पॉलीथिन में पुलिस ने समेटा और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद एक्शन होना चाहिए, ऐसे कट को बंद करना चाहिए। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। दो दिन बाद 30 नवंबर को दैनिक भास्कर रिपोर्टर ने इस जगह के हालात देखे। वैसे ही लोग इस कट से निकलते दिखे। एक ओर तेज रफ्तार गाड़ियां आ रहीं, तो दूसरी ओर जान खतरे में डालकर लोग जल्दबाजी में इस कट से गुजरते दिखे। विस्तार से पढ़िए पूरी रिपोर्ट… थाने के ठीक सामने ऐसे हालात
NHAI ने दो दिन बाद भी न कट बंद किया, न सुरक्षा के कोई इंतजाम हुए। तेज रफ्तार वाहनों के बीच यह कट आज भी खतरा बना हुआ है। थाने के ठीक सामने होने के कारण कई लोग थाने में आने-जाने के लिए इसी कट का इस्तेमाल करते हैं, जिससे हर पल बड़ा हादसा होने का खतरा बना है। हादसे के 2 दिन बाद भी मृतक सुधा चाहर के घर में मातम पसरा है। आसपास के लोगों का कहना है कि घर और पूरी कॉलोनी में माहौल बेहद शोकाकुल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि डिवाइडर की रेलिंग में बने इस कट को तुरंत बंद किया जाए, अन्यथा कोई भी बड़ा हादसा दोबारा हो सकता है। ड्राइवर के साथ सुधा थाने आई थीं
शास्त्रीपुरम, पुष्पांजलि विहार निवासी सुधा चाहर (60 साल) पत्नी रघुवीर चाहर शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे ड्राइवर के साथ सिकंदरा पहुंची थीं। बुधवार को पुलिस उनके बेटे अभिनव को पत्नी बबिता से विवाद के बाद शांतिभंग में बाइक सहित घर से ले आई थी, उसे जेल भेज दिया था। बाइक थाने में खड़ी थी। सुधा चाहर अपने अन्य परिजनों के साथ गुरुवार को नोए़डा में शादी में चली गई थीं। ड्राइवर बाइक घर रखने गया था
शुक्रवार को लौटकर वे अपने ड्राइवर राजू के साथ थाना सिकंदरा से बेटे की बाइक लेने पहुंची थीं। उन्होंने ड्राइवर को बेटे की बाइक लेकर घर रखने के लिए भेज दिया। तब तक ड्राइवर का इंतजार करने के लिए कार में बैठने के लिए थाने से बाहर निकलीं। कार हाईवे के दूसरी ओर खड़ी थी
सुधा की कार हाईवे के दूसरी ओर खड़ी थी। हाईवे के डिवाइडर में लगी रेलिंग के बीच में से निकलकर वे हाईवे क्रॉस कर रही थीं, तभी आगरा से मथुरा की ओर तेज रफ्तार से आ रहे डंपर ने उन्हें रौंद दिया। उनके चीथड़े उड़ गए। दूर-दूर तक उनके शरीर के अंग बिखर गए। देखने वाले दंग रह गए। पुलिस ने पब्लिक की मदद से डंपर और ड्राइवर को पकड़ा
पब्लिक की मदद से पुलिस ने डंपर को घेरा। ड्राइवर को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। ——————- ये खबर भी पढ़िए- SIR से तंग BLO सुसाइड से पहले फूट-फूटकर रोया: मुरादाबाद में फंदे से लटका, लिखा- 4 बेटियां हैं…जीना चाहता हूं, काम नहीं कर पा रहा यूपी के मुरादाबाद में टीचर BLO ने सुसाइड कर लिया। रविवार सुबह उनका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। टीचर सर्वेश सिंह (46) ने जान देने से पहले बेसिक शिक्षा अधिकारी के नाम 3 पेज का सुसाइड नोट लिखा। इसमें SIR से परेशान होने की बात लिखी। नोट में उन्होंने लिखा- रात-दिन काम करता रहा। फिर भी SIR का टारगेट हासिल नहीं कर पा रहा हूं। रात बहुत मुश्किल और चिंता में कटती है। सिर्फ 2 से 3 घंटे सो पा रहा हूं। 4 बेटियां हैं, 2 की तबीयत कई दिनों से खराब है। पढ़ें पूरी खबर…