अयोध्या में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर फोकस:19 लाख से अधिक मतदाता दर्ज, 2034 बीएलओ घर-घर जाकर कर रहे सत्यापन

अयोध्या जिला प्रशासन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को तेज करने के निर्देश जारी किए हैं। जिले में वर्तमान में कुल 19 लाख 7 हजार 825 मतदाता दर्ज हैं। मतदाता सूची में सुधार, नए नाम जोड़ने और त्रुटियों के संशोधन के लिए 2034 बीएलओ क्षेत्रवार घर-घर जाकर सत्यापन कर रहे हैं। पत्रक जमा करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर निर्धारित की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टीकाराम पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अनिरुद्ध प्रताप सिंह और सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदय राज पांडे लगातार अभियान की निगरानी कर रहे हैं। 5 पांच एसडीएम निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किए गए
अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिले के सभी पांच एसडीएम को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बनाया गया है। साथ ही प्रशासन ने 26 सहायक निर्वाचक अधिकारी (AERO) भी तैनात किए हैं, ताकि पुनरीक्षण प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। मतदाताओं से प्रशासन ने की अपील
प्रशासन ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे अपना गणना पत्रक जल्द से जल्द अपने बीएलओ को सौंप दें, ताकि कोई भी व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए।​​​​​​​