अलीगढ़ में विहिप-बजरंग दल ने किया प्रदर्शन:मौलाना मदनी के बयान पर आक्रोश, देश विरोधी संगठन पर कानूनी कार्रवाई करने की मांग

अलीगढ़ में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल महानगर इकाई ने मंगलवार को मौलाना अरशद मदनी के विवादित बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने विहिप महानगर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपते हुए कार्रवाई की मांग की। संगठन ने कहा कि यह बयान देश की एकता, अखंडता और सद्भाव के लिए चुनौती है। संगठन पर प्रतिबंध लगाने की मांग महानगर मंत्री मयंक कुमार ने कहा कि मौलाना मदनी का बयान विवादित है। उन्होंने कहा कि मदनी को देशहित के लिए काम करना चाहिए। विवादित बयान देकर देश की एकता और अखंडता को खत्म करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल संस्थाओं की जांच होनी चाहिए और मामला सही होने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कानून पर भरोसा करना चाहिए विहिप पदाधिकारियों ने कहा कि मौलाना मदनी ने श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ज्ञानवापी से जुड़े निर्णयों को एकतरफा और मुस्लिम विरोधी बताया है। पदाधिकारियों का कहना था कि देश संवैधानिक तरीके से चलता है, इसलिए उन्हें कानून पर भरोसा होना चाहिए। विभाग मंत्री ने आरोप लगाया कि देश विरोधी गतिविधियों में शामिल कुछ संस्थाओं से राष्ट्रीय सुरक्षा को भी खतरा है। राष्ट्रगीत पर सवाल उठाना संवैधानिक संस्थाओं पर मीडिया प्रमुख ने कहा कि वंदेमातरम को संविधान सभा ने राष्ट्रगीत का दर्जा दिया था। उन्होंने कहा कि इस पर सवाल उठाना संविधान के प्रति अविश्वास दर्शाता है। उन्होंने कहा कि मदनी ने विवादित बयान देकर भावनाओं को आहत किया है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष आरके जिंदल, उपाध्यक्ष आलोक शिवाजी, सहमंत्री इंद्रपाल सिंह, राहुल वर्मा, बजरंग दल संयोजक दीपक राजपूत सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।