3 दोस्तों की मौत, एक घंटा सड़क पर तड़पते रहे:जालौन में खंभे से टकराई बाइक, परखच्चे उड़े; तीनों उछलकर 10 फीट दूर गिरे

जालौन में सड़क हादसे में 3 दोस्तों की मौत हो गई। भागवत कथा के भंडारे से घर लौटते वक्त उनकी बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। तीनों एक ही बाइक पर थे। उन्होंने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद उसके परखच्चे उड़ गए। अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। तीनों उछलकर 10 फीट दूर गिरे। रात के वक्त रास्ता सुनसान होने की वजह से तीनों करीब एक घंटे तक तड़पते रहे। फिर वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर खून से लथपथ लड़कों पर पड़ी। तब 2 की मौत हो चुकी थी। उसने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई और तीनों को अस्पताल भेजा। लेकिन, रास्ते में तीसरे शख्स ने भी दम तोड़ दिया। घटना उरई जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर सिरसा कलार थाना क्षेत्र की है। पहले तस्वीरें देख लीजिए… अब पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से समझिए… भागवत कथा के भंडारे से लौटते वक्त हादसा
सिरसा कलार थाना क्षेत्र के हंथना बुजुर्ग गांव के रहने वाले अंशुमान परिहार (18) पुत्र संतराम, अंकित साकवार (17) पुत्र कमलेश और कृष्ण कुमार विश्वकर्मा (17) पुत्र सुनील मंगलवार शाम 7 बजे घर से एक किलोमीटर दूर गधेला गांव गए थे। जहां तीनों 11 कुंडीय यज्ञ-भागवत कथा के भंडारे में शामिल हुए। रात करीब 9 बजे तीनों टीवीएस रेडर बाइक से लौट रहे थे। गाड़ी अंशुमान चला रहा था। उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। जल्दी घर पहुंचने के लिए काफी रफ्तार में बाइक चला रहा था। इस दौरान बाइक सड़क पर गड्ढे से उछलकर बिजली के पोल से टकरा गई। तीनों दूर जा गिरे। उनके चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं। भंडारे से लौट रहे लोगों ने चीख-पुकार सुनकर उन्हें देखा। तुरंत ग्रामीणों और ग्राम प्रधान को जानकारी दी। अस्पताल ले जाते वक्त तोड़ा दम
सूचना पर सिरसा कलार थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस बुलाई गई और तीनों को जिला मेडिकल कॉलेज भेजा जाने लगा। पुलिस ने देर रात तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। गांव में मातम, खराब रास्ते और अंधेरे पर उठा सवाल
एक साथ तीन युवा बेटों की मौत से गांव कोहराम मचा हुआ है। परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर पूरी तरह से अंधेरा रहता है। एक भी स्ट्रीट लाइट नहीं लगी है। कई जगहों पर गढ्‌ढे हैं। जिसके कारण आए दिन लोग हादसों का शिकार होते हैं। परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन
घटना की जानकारी मिलते ही जालौन के जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय और पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार मृतक युवकों के परिजनों से मिलने पोस्टमॉर्टम हाउस पहुंचे। उन्होंने परिवार के लोगों को ढांढस बंधाया। दोनों अधिकारियों ने कहा कि परिवार की हरसंभव तरीके से मदद की जाएगी। मृतकों के बारे में जानिए… ——————————– ये खबर भी पढ़िए… 40 हजार के लिए दोस्त का सिर कुल्हाड़ी से काटा:न्यूड कर धड़ और सिर अलग-अलग फेंका; गोरखपुर में कातिल का कबूलनामा ‘अंबुज ने मुझे एक अवैध पिस्टल 40 हजार रुपए में दी थी। वह खराब थी। मैंने पैसे मांगे तो विवाद हो गया। दोस्तों के साथ मिलकर बेसबॉल और डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। फिर उसे कार में डाल लिया। मैंने गला दबा कर मार डाला। फिर कार के अंदर ही कुल्हाड़ी से अंबुज की गर्दन काटकर अलग कर दी। उसकी पहचान न हो, इसलिए न्यूड कर दिया। हाथ में बंधे रक्षा सूत्र उतार दिए। दाएं हाथ की बीच की अंगुली में अंगूठी पहने था, उसे काटकर अलग कर दिया। शव को लेकर हम लोग 50 किमी दूर महराजगंज जिला पहुंचे। श्यामदेउरवां में नहर किनारे झाड़ियों में सिर फेंका। 10 किमी. दूर अंबुज का धड़ भी फेंक दिया।’ पूरी खबर पढ़िए…