लूट के लिए घर में घुसकर महिला की हत्या:लखनऊ में अकेले रहती थीं, सामान बिखरा मिला; CCTV में शॉल ओढे नजर आया युवक

लखनऊ में लूट के विरोध में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थी। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर के भीतर गई, तो महिला का शव पीछे वाले कमरे में पड़ा था। गले में चोट के निशान थे। इससे माना जा रहा है कि गला दबाकर महिला की हत्या की गई। अलमारी का ताला टूटा था। अटैच बेड पर रखा था। पूरे कमरे में सामान बिखरा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। घटना मंगलवार रात जानकीपुरम थाना क्षेत्र के यशोदपुरम सेक्टर आई में हुई। मृतका की पहचान 74 वर्षीय नीलमा श्रीवास्तव के रूप में हुई। वह घर में अकेली रहती थीं। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक की फुटेज मिली है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। मृतका के घर के सामने बुलंदशहर सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह का घर है। अब सिलसिलेवार घटनाक्रम को समझिए… घर का दरवाजा खुला होने पर पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी जानकीपुरम में यशोदपुरम सेक्टर आई में मकान नंबर 129 में 74 वर्षीय नीलमा श्रीवास्तव अकेली रहती थी। मकान उनकी बहू नम्रता को मायके से मिला था। उनके रिश्तेदार विजय कुमार ने बताया कि घर के सामने रहने वाले दीपू ने बुधवार सुबह फोन किया। उसने बताया- आंटी जमीन पर पड़ी हैं। यह सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे। नीलमा का शव घर के पीछे के कमरे में पड़ा था। सामान बिखरा था।
इस बीच पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने साक्ष्य एकत्र किए। गले पर चोट के निशान मिले ADCP गोपी नाथ सोनी ने बताया कि सुबह 112 पर पड़ोसियों ने सूचना दी थी। मौके कर पहुंची पुलिस ने देखा कि शव घर के पीछे वाले कमरे में पड़ा था। गले में चोट के निशान थे। घर का सामान बिखरा था। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक संदिग्ध लड़का रात में 2:33 पर शॉल ओढ़कर कर जाता दिखा है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। घर में अकेली रहती थीं नीलमा मृतका की बहन पूनम ने बताया कि नीलमा घर में अकेले रहती थीं। सुबह घर का दरवाजा खुला होने पर पड़ोसी ने फोन करके घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि परिवार में बहू नम्रता और पोता विभु है। पति रमेश श्रीवास्तव की 25 साल पहले मौत हो गई है। 2018 में बेटे विभोर की भी बीमारी के दौरान मौत हो गई थी। दिमागी तौर पर कमजोर है बहू मृतका के समधी केपी सेक्सेना ने बताया- बेटी नम्रता की 2010 में विभोर से शादी की थी। विभोर सिक्योरिटी गार्ड था। बीमारी के चलते 2018 में विभोर की मौत हो गई थी। बेटी नम्रता दिमागी तौर पर कमजोर है। ऐसे में वह ज्यादातर मेरे साथ ही रहती है। रिटायर होने के बाद यह घर खरीदकर बेटी को दिया था। इसमें उसकी सास रहती थी। एक साल पहले भी हुई थी घटना परिवारजनों ने बताया कि एक साल पहले भी एक घटना हुई थी। एक कबाड़ी वाला आया था, जो बातों में फंसा कर नीलमा के सोने के कंगन ले गया था। डर के चलते उन्होंने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी थी। काफी समय बीत जाने के बाद परिवार वालों को बताया था। भाई अवधेश ने बताया कि नीलमा खाना नहीं बना पाती थीं। बुजुर्ग होने के साथ-साथ बीमार भी रहती थीं। इसके चलते एक टिफिन सर्विस वाले से टिफिन लगवाया था, जो रोजाना दिन में 1:00 बजे टिफिन लेकर आता था। टिफिन को वह दो बार में खाती थीं। एक रोटी दूसरे दिन सुबह चाय के साथ खाती थीं। वह 6 भाई-बहन हैं। रीता सबसे बड़ी बहन हैं। उसके बाद नीरा, नीलमा, अंजली, रागनी, पूनम और सबसे छोटा भाई प्रदीप है। तड़के 4:30 बजे से गेट खुला था पड़ोसी उर्मिला ने बताया कि सुबह 4:30 बजे उठे तो नीलमा का गेट खुला हुआ था। अपने पति को बताया कि आंटी का गेट खुला है। मेरे पति सुबह 6:30 बजे बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रहे थे, तब भी गेट खुला था। पति ने सामने रहने वाले दीपू को बुलाया। दोनों लोग अंदर गए, तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। आंटी जमीन पर पड़ी हुई थीं। उनके गले पर चोट के निशान थे। ——————- यह खबर भी पढ़िए… ‘2017 के पहले दिव्यांगों से बाबू कट मांगते थे’:लखनऊ में योगी बोले- अब सीधे अकाउंट में पैसा जाता है, बच्ची को ऑटोग्राफ दिया विश्व दिव्यांग दिवस पर राजधानी लखनऊ में आज राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 10:30 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान पहुंचे। उन्होंने सम्मान समारोह का उद्घाटन किया। दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, श्रवण मशीन, वॉकर और अन्य आवश्यक सहायक उपकरण बांटा। पूरी खबर पढ़ें