यूपी में सर्द हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में 12 जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया। बरेली और कानपुर नगर सबसे ठंडे रहे। यहां न्यूनतम तापमान 6.7°C दर्ज किया गया। प्रयागराज समेत 20 से ज्यादा शहरों में सुबह-सुबह कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 400 मीटर तक दर्ज की गई। लखनऊ में भी न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। कोहरे और तकनीकी समस्या की वजह से 8 उड़ानें रद्द कर दी गईं। दो दर्जन से अधिक फ्लाइटें लेट हुईं। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही फ्लाइट्स पर असर पड़ा। चेक-इन काउंटरों पर लंबी कतार देखी गई। यात्रियों की एयरलाइन स्टाफ से कहासुनी भी हुई। दरअसल, प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार बह रही पछुआ हवा ने सर्दी बढ़ा दी है। लोग घरों में ही दुबकने को मजबूर हो गए हैं। सुबह-सुबह सड़कों पर हलचल कम होने लगी है। दफ्तर जाने वाले लोग जैकेट और गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आ रहे हैं। सड़कों के किनारे लोग अलाव जलाकर बैठे दिखाई देने लगे हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, इस बार सर्दियों का असर पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रहने वाला है। अगले 2 दिन यानी 4 और 5 दिसंबर को पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घना कोहरा छाया रह सकता है। 3 तस्वीरें देखिए… घने कोहरे से विजिबिलिटी कम
सुबह के समय कई जिलों में घने कोहरे से दृश्यता कम हो गई है। सड़क और स्थानीय परिवहन पर असर पड़ रहा है। मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बरेली में इस सीजन का सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महाराजगंज, बरेली, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर में कड़ाके की ठंड रही। धूप निकलने के साथ ही लोगों को सर्दी से राहत मिली। मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे ब्लाग से गुजर जाइए…