मैं सुसाइड कर रहा हूं…मेरी बॉडी उठा लेना:परिजनों को मैसेज भेजकर खुद को मारी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

मैं सुसाइड कर रहा हूं…मैं बहुत तनाव में हूं…मेरी बॉडी उठा लेना… परिजनों को इतना मैसेज भेजकर आगरा में युवक ने खुद को गोली मार ली। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। युवक कर्ज में डूबा हुआ था। घटना बुधवार देर शाम की थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र अंतर्गत शाहदरा की है। अब जानिए पूरा मामला
थाना ट्रांसयमुना क्षेत्र अंतर्गत शाहदरा निवासी राहुल राठौर की रामबाग चौराहा पर पेटीज की दुकान है। शाम लगभग 6 बजे वे दुकान से निकला। इसके बाद उसने खुद को तमंचे से गोली मार ली। बताया जा रहा है कि शाम को जब वह दुकान पर आया था, तब उसके पास तमंचा मौजूद था। हर महीने 20 हजार रुपए की किस्त करता था जमा
गोली की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। उन्होंने ट्रांसयमुना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि खुद को गोली मारने से पहले युवक ने परिजनों को मैसेज किया था। जिसमें उसने सुसाइड करने की बात कहीं थी। बताया जा रहा है, युवक पर कर्जा था। वह हर महीने 20 हजार रुपए की किस्त जमा करता था। इससे वह परेशान बताया जा रहा था।