छात्रा चोटी करके नहीं पहुंची, टीचर ने लोटा फेंककर मारा:स्कूल मैनेजर की पत्नी ने बाल घसीटे, नाक-कान से खून निकलते ही बेहोश हुई

आगरा में छात्रा दो चोटी बनाकर स्कूल नहीं पहुंची तो टीचर और मैनेजर ने उसे घूसे मारे। छात्रा के नाक-कान से खून निकलने लगा। ये खबर मिलते ही परिवार वाले भागते हुए स्कूल पहुंचे। बेटी की हालत बिगड़ती देख उसे प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे एसएन मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया है। भाई ने कहा- मेरी बहन ने दो चोटी नहीं की तो स्कूल वालों ने उसके साथ मारपीट की। ऐसे टीचर पर कार्रवाई होनी चाहिए। रोज हजार नियम बनाने वाले स्कूल को सीज किया जाना चाहिए। स्कूल के मैनेजर और उनकी पत्नी ने मेरी बहन को बहुत मारा है। हमने पुलिस में भी इसकी शिकायत की है। 2 तस्वीरें देखिए… छात्रा को स्कूल गेट पर रोका सैंया के मोहनपुर में पंडित मूंगाराम बाबूजी इंटर कॉलेज है। श्रीभगवान शर्मा इसके प्रबंधक हैं। कॉलेज में 11वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा रोज की तरह स्कूल पहुंची। छात्रा ने बताया- स्कूल के गेट पर पहुंचते ही उसे दो चोटी नहीं बनाने की बात कहकर रोक दिया गया। तभी वहां प्रबंधक श्रीभगवान शर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि एक तो लेट आई हो और दो चोटी भी नहीं बनाई हो। तुम्हें एंट्री नहीं मिलेगी। इस दौरान प्रबंधक की पत्नी भी वहां मौजूद थीं। टीचर ने मुंह पर लोटा मारा छात्रा ने कहा- मैंने एक चोटी बनाई है। आज दो चोटी बनाना भूल गई। इस पर उसकी प्रबंधक बहस करने लगे। उनकी पत्नी ने मेरे बाल पकड़ लिए। प्रबंधक ने मुझे थप्पड़ मारा। मैंने इसका विरोध किया तो एक टीचर भी आ गए। उन्होंने मेरे चेहरे पर लोटे से मार दिया। मेरे नाक और कान से खून निकलने लगा। मैंने अपने पापा को भी फोन कर दिया। घर से परिवार के लोग पहुंचे और विरोध जताया। पिता ने बताया- जब हम लोग स्कूल पहुंचे तो बेटी के नाक-कान से खून बह रहा था। बेटी की तबीयत खराब होने लगी। उसे सैंया के निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां से उसे एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचते ही बेटी बेहोश हो गई। ————————–
ये खबर भी पढ़ें… यूपी की गिटार वाली दुल्हन को बिना घूंघट देखिए:म्यूजिक की प्रोफेसर, मुंह दिखाई में गाना गाया; पहला VIDEO इंटरव्यू गाजियाबाद की गिटार वाली दुल्हन इन दिनों इंस्टाग्राम, फेसबुक पर वायरल हो रही है। पेशे से असिस्टेंट प्रोफेसर तान्या सिंह के उस वीडियो को खूब वाहवाही मिल रही है। ये वीडियो उनकी शादी के बाद मुंह दिखाई की रस्म का है। पढ़िए पूरी खबर