यूपी में ठंड अपना असर दिखाने लगी है। प्रदेश में कानपुर लगातार तीसरे दिन सबसे ठंडा रहा। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। इटावा और मुजफ्फरनगर में पारा 5.8 डिग्री दर्ज किया गया। ऐसे ही बाराबंकी का पारा 6 डिग्री रहा। प्रदेश में रातें ज्यादा ठंडी हो रही हैं। दिन में धूप की वजह से ठंड से राहत मिल रही है। इस बीच पूर्वी यूपी में शीतलहर दर्ज की गई। बाराबंकी-गोंडा समेत 20 से ज्यादा शहरों में हल्का कोहरा रहा। लखीमपुर-खीरी के पलिया रोड पर रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से ई-रिक्शा और बोलेरो की टक्कर हो गई। हादसे में रिक्शा सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। काशी और आगरा में सबसे कम 600 मीटर विजिबिलिटी रही। मेरठ में भी सर्द हवाओं से लोग ठिठुरते नजर आए। सुबह 8-9 बजे तक लोगों को धूप के दर्शन नहीं हुए। राजधानी लखनऊ में लगातार दूसरे दिन सीजन का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया। शनिवार को पारा 7.6 डिग्री तक लुढ़क गया। हालांकि, रविवार सुबह से धूप निकली हुई है। दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। माैसम विभाग का कहना है कि शनिवार से यूपी में हवा का रुख बदल गया है। अब हवा अरब सागर से नमी लेकर आ रही है। इससे ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर होने वाली बर्फबारी का असर भी जल्द देखने को मिलेगा। हालांकि, आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा- प्रदेश में रविवार से लेकर बुधवार तक न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी और फिर कुछ समय के लिए यह स्थिति स्थिर रह सकती है। 3 तस्वीरें देखिए…. लखीमपुर में घने कोहरे की वजह से हादसा, 4 गंभीर
लखीमपुर-खीरी के पलिया रोड पर रविवार सुबह घने कोहरे की वजह से एक ई-रिक्शा और बोलेरो की टक्कर हुई। इस दौरान चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान मुड़िया खुर्द दाऊद पुर निवासी अमित कुमार (पुत्र अखिलेश), सुभाष (पुत्र अखिलेश), महेवागंज कोतवाली सदर निवासी साजिद (पुत्र युनूस) और सुनदरवल थाना फूलबेहड़ निवासी हकदार (पुत्र मटर) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय सड़क पर घना कोहरा था। विजिबिलिटी काफी कम थी। इस दौरान ओवरटेक करने के प्रयास में टक्कर हुई। गाजियाबाद में रात में सर्द हवा चली, सुबह धूप निकली
गाजियाबाद में रविवार सुबह तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में अधिकतम तापमान 25 डिग्री तक पहुंचाने का अनुमान है। आज तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। हवा की गति 12 किलोमीटर प्रति घंटा से है। AQI 308 दर्ज किया गया। रात में सर्द हवा चलने से मौसम ठंडा रहा। दिन में धूप खिली है, आज मौसम साफ रहेगा। प्रयागराज में दो दिन से चल रही ठंडी हवा, गलन बढ़ी
प्रयागराज में रविवार सुबह हल्के कोहरे के बाद धूप निकली। दो दिन से चल रहीं ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी है। न्यूनतम तापमान 9°C और अधिकतम 18°C रिकॉर्ड किया गया। शाम होते ही तापमान में तेज गिरावट देखी जा रही है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले सप्ताह में गलन और बढ़ सकती है। इस सीजन की सबसे ठंडी रात शनिवार रही। उधर, वायु गुणवत्ता में मामूली सुधार दर्ज किया गया है, तेलियरगंज के लाइव मॉनिटरिंग स्टेशन पर AQI 282 रिकॉर्ड हुआ। पहाड़ों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में सर्दी बढ़ेगी दिसंबर के अंत में पाला पड़ने की आशंका ————————–
ये खबर भी पढ़िए- रूम हीटर से हो सकती है मौत: सर्दियों में यूज करते हुए सेफ्टी टिप्स फॉलो करना बहुत जरूरी पिछले साल नोएडा में एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई क्योंकि वो पूरी रात गैस हीटर ऑन करके सो गए और कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड का लेवल बढ़ गया था। इसी तरह जम्मू–कश्मीर में एक पूरा परिवार ही हीटर से निकली टॉक्सिक गैस के कारण काल के गाल में समा गया। सर्दियों में ठंड से बचने के लिए अक्सर लोग हीटर या ब्लोअर का इस्तेमाल करते हैं। यह शरीर को तो गर्म रखता है, लेकिन कई बार यही आराम गंभीर बीमारियों की वजह बन जाता है। क्लिक कर पढ़ें सेफ्टी टिप्स …