अयोध्या एयरपोर्ट जा रहे मां-बेटे समेत 3 की मौत:ब्रेजा कार-रोडवेज बस की टक्कर; गाड़ी चला रहा दूल्हा जख्मी

यूपी के गोंडा में उत्तराखंड रोडवेज बस और ब्रेजा कार की टक्कर में मां और बैंक क्लर्क बेटे समेत 3 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 3 साल की बच्ची समेत 3 की हालत गंभीर है। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया। कार के पुर्जे सड़क पर 100 मीटर तक बिखरे पड़े थे। दरअसल, गोंडा के रहने वाले नितिन गुप्ता पुत्र प्रमोद गुप्ता की 4 दिसंबर को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए बहन नेहा गुप्ता (28), जीजा अक्षत अग्रवाल (35), भांजी अनाया (3), अक्षत की मां नीता अग्रवाल (55) और आगरा निवासी मौसेरा भाई आशु अग्रवाल (34) आए थे। अक्षत का परिवार मूल रूप से कानपुर का रहने वाला है। अक्षत की 7 साल पहले नेहा से शादी हुई थी। फिलहाल बेंगलुरु में केनरा बैंक में क्लर्क थे और परिवार के साथ बेंगलुरु में ही रहते थे। शादी समारोह के बाद रविवार को वापस बेंगलुरु जाने के लिए अयोध्या एयरपोर्ट जा रहे थे। नितिन सभी 6 लोगों को एयरपोर्ट छोड़ने अपनी कार से निकला था। गोंडा-अयोध्या हाईवे पर सुबह करीब 10 बजे वजीरगंज थाना क्षेत्र के अनभुला मोड़ के पास कार कार टायर फट गया। इससे बेकाबू कार सामने से आ ही खाली बस से टकरा गई। हादसे में अक्षत, आशु और नीता की मौके पर ही मौत हो गई। नितिन और नेहा को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। अनाया को मामूली चोटें आई हैं। पहले 4 तस्वीरें देख लीजिए… अब सिलसिलेवार तरीके से मामला समझ लीजिए… दूल्हे-बहन की हालत गंभीर, लखनऊ रेफर
गोंडा मेडिकल कॉलेज के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डीएन सिंह ने बताया कि सुबह 10.30 बजे के करीब दो मरीज गंभीर हालत में लाए गए, जबकि तीन लोगों को मृत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों के परिजन चाहते थे कि उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया जाए, इसलिए उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। तीनों मृतकों के शव मॉर्च्युरी में रखे गए हैं। पंचनामे के बाद शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे जाएंगे। CM योगी ने लिया हादसे का संज्ञान
मुख्यमंत्री योगी ने गोंडा में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घायलों के बेहतर उपचार के भी निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया- पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। ———————— ये खबर भी पढ़िए- अखिलेश-डिंपल के आगरा में दरगाह पर मन्नत मांगने का VIDEO:13 साल बाद हाथों में चादर लेकर पहुंचे, भाजपा पर जमकर निशाना साधा 13 साल बाद अखिलेश यादव 6 दिसंबर को एक बार फिर आगरा के फतेहपुर सीकरी पहुंचे। साथ में पत्नी डिंपल यादव और राज्यसभा सांसद जया बच्चन भी थीं। सूफी गायन के बीच अखिलेश, डिंपल और जया बच्चन ने शेख सलीम चिश्ती की दरगाह पर चादरें चढ़ाईं। मजार पर फूल चढ़ाए। दरगाह में मन्नत का धागा बांधा और दुआ की। VIDEO में देखिए पूरी स्टोरी…