लखनऊ-कानपुर हाईवे पर भारी (कॉमर्शियल) वाहनों के लिए रोक लगा दी गई है। यहां एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का कार्य चल रहा है। इसके चलते सरोजनीनगर में नादरगंज से जुनाबगंज तक भारी वाहनों की आवाजाही अगले कुछ दिन नहीं होगी। यह व्यवस्था तब तक जारी रहेगी जब तक कि इतने हिस्से में एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का कार्य कंप्लीट नहीं हो जाता । निर्माण स्थल पर भारी और छोटी मशीनरी लगाई गई है, जिससे कई स्थानों पर यातायात केवल एक ही लेन में संचालित हो रहा है। इन प्रभावित क्षेत्रों में मार्ग की क्षमता सीमित होने से केवल हल्के वाहनों को ही गुजरने की अनुमति दी गई है। यातायात पुलिस के अनुसार, निर्माण कार्य पूरा होने तक भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजरना होगा। ऐसी रहेगी डायवर्जन व्यवस्था… बता दें कि लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का काम पीएनसी कंपनी की ओर से कराया जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे 63 किमी का होगा। इसके जरिए लखनऊ से कानपुर महज 35 मिनट में पहुंच सकेंगे, साथ ही जाम की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।