सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी:SIR पर सर्किट हाउस में 90 मिनट की मैराथन बैठक, वेस्ट यूपी की चुनावी रणनीति पर होगी चर्चा

सीएम योगी आदित्यनाथ रविवार शाम करीब 4:30 बजे सहारनपुर पहुंचे। पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरने के बाद उनका काफिला सीधे सर्किट हाउस पहुंचा। यहां सीएम योगी भाजपा संगठन और जनप्रतिनिधियों के साथ मैराथन बैठक की। बैठक में वेस्ट यूपी और सहारनपुर मंडल के शीर्ष भाजपा नेता, सांसद, विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद वह वापस चले गए। सीएम योगी का यह दौरा राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर पंचायत चुनाव नजदीक हैं, वहीं 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां भी तेज हो चुकी हैं। ऐसे में सहारनपुर में होने वाली यह संगठनात्मक बैठक वेस्ट यूपी की चुनावी रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। सबसे पहले देखिए 3 तस्वीरें…
वेस्ट यूपी की चुनावी रणनीति पर चर्चा
खास बात यह है कि इस बार सीएम किसी भी प्रशासनिक बैठक की समीक्षा नहीं करेंगे। पूरा फोकस केवल भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ राजनीतिक संवाद पर रहेगा। जिले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस लाइन, सर्किट हाउस और रूट पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। जानकारी के अनुसार, सीएम का विस्तृत कार्यक्रम शनिवार देर शाम तक जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया था। तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम का हेलिकॉप्टर रविवार शाम चार बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरा। इसके बाद वह सड़क मार्ग से 4:10 बजे सर्किट हाउस पहुंचे, जहां 4:10 से 5:10 बजे तक संगठन की विशेष बैठक निर्धारित है। इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर महत्वपूर्ण रणनीति पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद सीएम शाम 5:25 बजे सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे, जहां से वह राजकीय विमान से लखनऊ लौट जाएंगे। उनका सहारनपुर प्रवास कुल मिलाकर लगभग 90 मिनट का रहेगा।