लखनऊ एयरपोर्ट पर इंडिगो की 22 फ्लाइट कैंसिल:काउंटर पर भीड़ कम; यात्री बोले- रिशेड्यूल कर रहे, दूसरे दिन का टिकट दिया

लखनऊ एयरपोर्ट पर सोमवार को इंडिगो एयरलाइन की 22 फ्लाइट रद्द रहीं। हालांकि, पिछले दिनों के मुकाबले इंडिगो के काउंटर पर भीड़ कम रही। ज्यादातर यात्रियों का कहना है कि फ्लाइट को रिशेड्यूल किया गया है। डिले करके दूसरे दिन का टिकट दिया जा रहा है। एक यात्री की फ्लाइट रात में थी, लेकिन उसे रिशेड्यूल कर आज शाम का ही टिकट कर दिया गया। एयरपोर्ट पर पिछले तीन दिनों के मुकाबले स्थिति थोड़ी सामान्य रही। एयरपोर्ट की 3 तस्वीरें देखिए… एयरपोर्ट के हालात जानने के लिए लाइव ब्लॉग पढ़िए…