मेरठ CCSU में बिना रिजल्ट जारी किए भेज दी मार्कशीट:छात्र नेताओं का आरोप 69 कॉलेजों में पहुंची हस्ताक्षर हुई अधूरी मार्कशीट

मेरठ की NAAC A++ ग्रेडिंग वाले चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की बड़ी लापरवाही सामने आई है। विश्वविद्यालय ने बिना रिज़ल्ट घोषित किए ही छात्र-छात्राओं की अधूरी मार्कशीट कॉलेजों में भेज दी। पहले मामला अम्बरीश शर्मा एजुकेशन ऑफ टेक्नोलॉजी में बीएड छात्रों तक सीमित दिखा, लेकिन शिकायत पर पता चला कि ऐसा कुल 69 कॉलेजों में हुआ है। हस्ताक्षर हैं लेकिन अंक नहीं- अंकित सोमवार को छात्र नेता अंकित अधाना के नेतृत्व में बीएड अंतिम वर्ष के छात्र विश्वविद्यालय पहुंचे। छात्रों ने बताया कि आंतरिक व प्रयोगात्मक परीक्षा के अंक पोर्टल पर अपलोड होने के बाद भी रिज़ल्ट जारी नहीं किया गया, लेकिन इसके बावजूद अधूरी मार्कशीट कॉलेजों को भेज दी गई, जिन पर विश्वविद्यालय कर्मचारियों के हस्ताक्षर भी हैं। छात्रों की मांग विवि पहुंचे छात्रों ने इस लापरवाही को देखते हुए मांग रखी है कि लापरवाह कॉलेजों पर आर्थिक दंड लगाया जाए इसके साथ ही ऐसी संस्थाओं की संबद्धता समाप्त की जाए। आंतरिक व प्रयोगात्मक अंक अपलोड न करने वाले कॉलेजों पर कार्रवाई हो, जिस छात्र ने परीक्षा दी है उसका रिज़ल्ट किसी भी परिस्थिति में रोका न जाए। दो दिन में हो जाएगा समाधान विवि के परीक्षा नियंत्रक वीरेंद्र कुमार मौर्य ने छात्रों के बीच पहुंच कर कहा कि यह शिकायत मेरे पास आई है, मामले की जांच कराई जाएगी। दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।”