जौनपुर में तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर गिरा युवक, VIDEO:सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने रौंदा, बोलेरो भी बाइक से टकराई; बाल-बाल बचा

जौनपुर में नेशनल हाइवे पर एक बार तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इस दौरान सामने आ रही स्कॉर्पियो ने रौंदा दिया। जिसके बाद बोलेरो भी उससे टकरा गई। दोनों के बीच में वह 2 मिनट तक गिरा रहा। लेकिन वो बाल-बाल बच गया। जिसका वीडियो CCTV में कैद हो गया। आसपास मौजूद लोग तुरंत बाइकसवार के पास पहुंचे। तुरंत युवक को उठाया। वह बाल-बाल बच गया। जिसके बाद निजी अस्पताल ले गया। जहां से इलाज के बाद घर चला गया। मामला मछलीशहर-जंघई मार्ग पर बंधवा बाजार का है। घटना मंगलवार देर शाम की है। जब जगदीशपुर निवासी सौरभ बिंद(22) बंधवा से अपने घर लौट रहा था। एक बाइक एजेंसी के सामने अपाचे तेज रफ्तार में थी। बरावा के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई। सामने से आ रही स्कॉर्पियो ने रौंद दिया। बगल से आ रही बोलेरो भी निकल गई। वह दो अन्य वाहनों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। युवक हेलमेट भी नहीं पहना था। घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत सौरभ को उठाया। पास के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के बाद घर चला गया। वहां डॉ. जमाल फरीदी ने जांच के बाद उसे मामूली चोटें बताईं और दवा देकर घर भेज दिया। बाद में, एक बाइक एजेंसी के सीसीटीवी फुटेज में दुर्घटना की भयावहता सामने आई, जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि युवक कैसे बच गया। यह सीसीटीवी वीडियो वायरल होने के बाद से यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा बाद में पास की बाइक एजेंसी के CCTV फुटेज में पूरा हादसा रिकॉर्ड मिला। वीडियो में हादसे की भयावहता साफ दिखती है, जिसे देखकर लोग हैरान हैं कि युवक कैसे सकुशल बच गया। वीडियो सामने आने के बाद घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। …………….. ये खबर भी पढ़ें.. कानपुर में दरोगा ने दुकानदार को बीच बाजार जड़ा थप्पड़:मोबाइल छीनकर बोला- VIDEO डिलीट कर… कमिश्नर ने सस्पेंड किया कानपुर में दरोगा ने गाड़ियों की चेकिंग के दौरान एक दुकानदार को भरे बाजार थप्पड़ जड़ दिया। दुकानदार चेकिंग का वीडियो बना रहा था। दरोगा की नजर उस पर पड़ी तो वे नाराज हो उठे। दरोगा ने धमकाते हुए कहा- वीडियो डिलीट कर दो, वरना ठीक नहीं होगा। तभी दुकानदार के गाल पर थप्पड़ मार दिया। हाथपाई करते हुए उसका फोन छीन लिया। फिर अन्य पुलिसकर्मियों ने युवक के साथ मारपीट की। पढ़ें पूरी खबर….