कोहरे से 3 हादसे, गर्भवती महिला समेत 4 की मौत:17 घायल, यूपी के 25 जिलों में 10 मीटर भी नहीं दिख रहा

यूपी में कोहरे के चलते 3 भीषण हादसों में गर्भवती महिला समेत 4 की मौत हो गई है। 17 लोग घायल हैं। पहला हादसा अयोध्या में हुआ। यहां श्रद्धालुओं की बोलेरो ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 11 घायल हैं। बोलेरो सवार मध्य प्रदेश के रीवा के रहने वाले थे और रामलला के दर्शन कर लौट रहे थे। दूसरा- महराजगंज में तेज रफ्तार बस और आई-20 कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई। कार ड्राइवर समेत 3 लोग घायल हैं। तीसरा- शाहजहांपुर में कोहरे के कारण 30 बच्चों से भरी स्कूली बस और डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में 3 बच्चे और बस ड्राइवर घायल हो गए। इधर, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से प्रदेश में सर्दी बढ़ने लगी है। इटावा सबसे ठंडा शहर रहा। पारा 6.4°C रिकॉर्ड किया गया। बरेली, संभल और देवरिया समेत 25 जिलों में सुबह से कोहरा छाया है। सड़कों पर 10 मीटर तक दिखाई नहीं दे रहा है। पहले हादसों की तस्वीरें देखिए- अब बात मौसम की…. देवरिया में कोहरे के चलते विजिबिलिटी शून्य रिकॉर्ड की गई। लखनऊ में 100 मीटर के बाद कुछ दिखाई नहीं दे रहा है। सुबह का औसत AQI 183 दर्ज किया गया। संभल में सीजन का पहला कोहरा छाया। प्रयागराज में 20 किमी की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। इसके चलते गलन बढ़ गई है। लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- उत्तराखंड में बर्फबारी हुई है। ऐसे में ठंडी हवाएं आ रही हैं। इसका असर दिख रहा है। न्यूनतम पारा 3-4 डिग्री तक लुढ़क सकता है। 12 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। कुछ स्थानों पर छिटपुट बादल भी दिखाई दे सकते हैं। 3 तस्वीरें देखिए- 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम ठंड से सर्दी-जुकाम के मरीज बढ़े, फसलों को फायदा मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…