राज्यपाल के बेटे की शादी में पहुंचे सीएम योगी:स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया, फूलों का गुलदस्ता और गिफ्ट दिए

सीएम योगी आदित्यनाथ झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के बेटे की शादी में शामिल होने बरेली पहुंचे। योगी ने स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया। साथ ही फूलों का गुलदस्ता और दो गिफ्ट पैकेट भी दिए। सीएम योगी के पहुंचने पर शादी में आए मेहमानों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस दौरान ‘राम आएंगे…’ गाना बैकग्राउंड में बज रहा था। संतोष गंगवार के बेटे अपूर्व की शादी की रस्में गुरुवार सुबह से ही शुरू हो गई थीं। दक्षिण भारतीय परंपरा के नादस्वरम्, उत्तर भारतीय शहनाई और राजस्थानी ढोल-नगाड़ों की मिली-जुली धुन से माहौल खुशनुमा हो गया। इससे पहले योगी ने बरेली सर्किट हाउस में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक भी की। शादी की 2 तस्वीरें देखिए 10 दिसंबर को हुई थी रिंग सेरेमनी
10 दिसंबर की शाम भारत सेवा ट्रस्ट में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के बेटे अपूर्व गंगवार और बेंगलुरु की इंजीनियर संजना की रिंग सेरेमनी हुई थी। इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, PWD मंत्री बृजेश सिंह, पूर्व सीएम कल्याण सिंह के बेटे राजू भैया, राज्य मंत्री संजय सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अफसर मौजूद थे। सीएम योगी से जुड़े पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…