लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम पर लाइव आकर युवती ने फांसी लगा ली। युवती के फांसी का वीडियो देखकर मेटा अलर्ट आया, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली। 8 मिनट में पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर युवती को फंदे से उतारा। उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। ढीडी ध्यौरा अंबेडकर नगर निवासी जया पांडेय (25) पुत्री सत्यदेव पांडेय प्राइवेट जॉब करती थी। लखनऊ में विशेष खंड में विजयीपुर गांव में दुर्गा प्रसाद पांडेय के मकान में रेंट पर रहती थी। गुरुवार सुबह कमरे में चादर के सहारे पंखे से लटककर जान दे दी। मेटा अलर्ट पर 8 मिनट में पहुंची पुलिस जया गुरुवार सुबह करीब 5.30 पर इंस्टाग्राम पर लाइव आई और पंखे से फंदा बांधने लगी। तभी मेटा ने अलर्ट जारी करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पाते ही पुलिस 8 मिनट में लोकेशन पर पहुंच गई। जया ने कमरा अंदर से बंद किया था। पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर गई। जया को पंखे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही जया की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। इंस्पेक्टर विभूति खंड अमर सिंह ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। परिजनों ने कोई शिकायत भी नहीं की।