बिजनौर में चाचा ने मासूम भतीजी का गला रेता:5 साल के भतीजे को छत से फेंका, भाभी से विवाद के बाद की वारदात

बिजनौर में भाभी से विवाद के बाद युवक ने दो साल की मासूम भतीजी की गला रेतकर हत्या कर दी। 5 साल के भतीजे को छत से फेंक दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बच्चों को अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने भतीजी को मृत घोषित कर दिया। वहीं भतीजे का इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों से मामले की जानकारी ली। बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। मामला मंडावली थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… गांव राजपुर नवादा में पीडब्ल्यूडी कर्मचारी जय सिंह परिवार के साथ रहते हैं। उनके दो बेटे हैं। बड़ा अरुण और छोटा बेटा हिमांशु (22) है। गुरुवार शाम हिमांशु का किसी बात को लेकर अपनी भाभी मंजू से कहासुनी हो गई। गुस्से में हिमांशु ने अपनी दो साल की भतीजी मानवी की गर्दन पर धारदार हथियार से वारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गुस्साए हिमांशु ने 5 साल के भतीजे मयंक को छत से फेंक दिया। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आसपास के लोग भी आ गए। लेकिन तब तक हिमांशु फरार हो गया। परिजन दोनों बच्चों को मंडावली स्थित एक हॉस्पिटल ले गए। यहां मानवी को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घायल मयंक को मंडावली के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां उसका इलाज चल रहा है। आरोपी को लगता था संपत्ति भाई को मिल जाएगी परिजनों का कहना है कि नशे से दूर रखने के लिए वे उसे पैसे नहीं देते थे, जिससे वह अक्सर चिड़चिड़ा रहता था। बताया गया कि हिमांशु के मन में यह गलतफहमीथी कि उसकी पैतृक संपत्ति पूरी तरह उसके भाई अरुण को मिल जाएगी। इसी भ्रम के कारण वह अरुण से नाराज भी रहता था। बेटे को पकड़कर घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंका भाभी मंजू ने बताया- हम लोग शाम को खाना खा रहे थे। तभी आरोपी ने मेरे बेटे से अपनी भांजी के बारे में पूछा कि वह कहां है, जो हमारे साथ ही रहती है। बेटे ने बताया कि वह यहां नहीं है, ट्यूशन गई है। इसी दौरान उसने मेरे बेटे को पकड़कर घर की दूसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया और मेरे साथ भी मारपीट करने लगा। मैंने बचने का प्रयास किया तो मैं भी नीचे गिर गई। इसी समय उसे मेरी बेटी जीने पर मिल गई। उसने मेरी बच्ची की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी को जेल और फांसी की सजा मिलनी चाहिए। एसपी सिटी डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह ने बताया– चाचा ने अपनी भतीजी की हत्या की है। भतीजे को भी जान से मारने की कोशिश की। बच्चे का इलाज चल रहा है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमों को लगाया गया है। ———————————— ये खबर भी पढ़िए- ‘मेरी वाइफ को कोई होटल ले जाए, मुझे पसंद नहीं’, VIDEO बनाकर जान दी वाराणसी में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई से दुखी होकर जान दे दी। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। मौत से पहले युवक ने बाइक चलाते हुए साढ़े सात मिनट का वीडियो बनाया। युवक ने पत्नी के साथ अपने संबंधों और 498A (दहेज उत्पीड़न) कानून के दुरुपयोग के बारे में बात की। यह भी कहा कि पत्नी का एक लड़के से अफेयर है। वह बेटे से भी नहीं मिलने दे रही है। पढ़ें पूरी खबर