यूपी में कोहरे का कहर, 22 गाड़ियां टकराईं:मेरठ एक्सप्रेस-वे पर 12 वाहन भिड़े, 6 हादसों में दो कारोबारी समेत 7 की मौत

यूपी में अब शीतलहर पड़ने लगी है। इससे ठंड और बढ़ गई है। आज सुबह से लखनऊ, जौनपुर, बाराबंकी, उन्नाव समेत 30 से ज्यादा जिलों में कोहरा छाया है। सड़कों पर 20 मीटर तक देखना मुश्किल हो गया है। वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। लोग हेडलाइट जलाकर चल रहे हैं। कोहरे के चलते 6 सड़क हादसों में 22 गाड़ियां टकरा गईं। इसमें दो कारोबारियों समेत 7 की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। पॉइंटवार पढ़िए, कहां हुए हादसे— हादसे की तस्वीरें देखिए- इधर, गाजियाबाद, नोएडा सहित NCR में प्रदूषण की स्थिति खतरनाक हो गई है। हवा सांस लेने लायक नहीं है। गाजियाबाद में देर रात एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 460 तो नोएडा में 472 दर्ज किया गया। बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए शनिवार शाम से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-IV की पाबंदियां लागू कर दी गईं। शनिवार को मुजफ्फरनगर सबसे सर्द रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश में कोहरे के चलते 8 हादसे हुए। इसमें 38 गाड़ियां टकराईं और 4 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार 2-3 दिनों तक पूर्वांचल के उत्तरी जिलों और पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में घना कोहरा पड़ेगा। 0 से 100 मीटर तक विजिबिलिटी रह सकती है। लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है- पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे पुरवा हवा चलेगी और बादल छाए रहेंगे। आने वाले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। हालांकि, कोहरा बना रहेगा। अब मौसम की 3 तस्वीरें देखिए- 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम और प्रदूषण से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए…