लखनऊ में तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी टक्कर:2 कार के बीच दबा 6 साल का बच्चा, CCTV में कैद हुई घटना

लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने 6 साल के मासूम बच्चे को टक्कर मार दी। बच्चे को गंभीर चोट आई है। उसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस के पास तहरीर दी है। बाराबिरवा कृष्णानगर निवासी रेशमा पत्नी धर्मवीर ने बताया रविवार सुबह करीब 9 बजे तेज रफ्तार कार ने 6 साल के बेटे को अपोलो हॉस्पिटल के सामने मछली मंडी के पास टक्कर मार दी। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चा सड़क किनारे खेल रहा था। कार को महिला चला रही थी। तेज आवाज सुनकर मौके पर भीड़ जमा हो गई। जिसके बाद महिला चालक को पकड़ा गया। घायल को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें तेज रफ्तार कार से टक्कर मरते दिख रही है। इसके बाद एक अन्य कार में टक्कर मारती है। बच्चा दोनों गाड़ी के बीच मे आ जाता है।