गाजियाबाद में 4 मजदूरों पर गिरी 20 टन वजनी मशीन:2 के शव खुरच कर निकाले; 22 फीट से क्रेन का हुक टूट गया था

गाजियाबाद में ऑटो पार्ट्स की फैक्ट्री में 4 मजदूरों पर 22 फीट ऊंचाई से 20 टन वजनी मशीन गिर गई। हादसे में 2 मजदूरों की मौत हो गई। उनका सिर पूरी तरह से पिचक गया। फर्श से खुरच कर शव के हिस्सों को पॉलिथीन में भरा गया। जबकि 2 मजदूर गंभीर घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। केईजीएन ऑटोमोबाइल फैक्ट्री में सोमवार को 20 टन की एक मशीन को क्रेन से ऊपर उठाकर दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। तभी क्रेन का हुक टूटने से ये हादसा हो गया। हादसे के बाद साथी कर्मचारियों ने क्रेन से मशीन को हटाया। मजदूर बुरी तरह से दबे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही भारी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। परिजन शवों को फैक्ट्री परिसर में रखकर हंगामा करने लगे। उनका आरोप है कि यह हादसा फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ है। हंगामा बढ़ने की सूचना पर निवाड़ी थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री मालिक ने फोन पर पीड़ित परिजनों से बात की। दोनों परिवारों को 20-20 लाख का मुआवजा देने की बात कही। इसके बाद परिजन शांत हुए। करीब 4 घंटे बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अब पढ़िए पूरा मामला… मोदीनगर के निवाड़ी थाना क्षेत्र में केईजीएन ऑटोमोबाइल प्राइवेट लिमिटेड नाम की कंपनी है। इसमें मोटर वाहनों के ऑटो पार्ट्स बनाने की मशीनें तैयार की जाती हैं। कंपनी में लगभग 85 कर्मचारी काम करते हैं। इसी फैक्ट्री में आजाद (45) निवासी प्रीतविहार कॉलोनी, मलिक नगर कॉलोनी, मुरादनगर के रहने वाले शाहिद अंसारी (19), अयान और सलीम काम करते थे। सोमवार को ये सभी काम कर रहे थे। शाम करीब साढ़े 5 बजे फैक्ट्री परिसर में क्रेन से 20 टन की एक मशीन को उठाया जा रहा था। ये लोग वहां मौजूद थे। क्रेन ने मशीन को ऊपर उठाया, करीब 22 फीट की ऊंचाई से क्रेन का हुक अचानक टूट गया। सिर की हड्‌डी चकनाचूर हो गई थी
साथी कर्मचारियों ने तत्काल क्रेन से मशीन को हटाकर दबे हुए मजदूरों को बाहर निकाला। मशीन इतनी भारी थी कि आजाद और शाहिद का चेहरा पूरी तरह से चपटा गया। सिर की हड्‌डी का पता नहीं चल रहा था। मजदूरों ने फर्श से दोनों के चेहरों के मांस को समेटा। जबकि घायल अयान और सलीम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनकी हालत गंभीर है। आजाद के भाई दिलशाद ने बताया कि मैं और मेरे भाई यहीं काम करते थे। मशीन उठाने के दौरान हादसा हुआ है। क्रेन की बेल्ट कमजोर थी, इसलिए टूटी
फैक्ट्री में काम करने वालों ने बताया कि जिस क्रेन से मशीन को उठाया जा रहा था, उसकी बेल्ट काफी कमजोर है। हम लोगों ने कई बार बेल्ट बदलने की मांग की थी। मगर बेल्ट नहीं बदली गई। अगर बेल्ट बदल दी जाती तो हादसा नहीं होता। आजाद के परिवार में पत्नी रुबीना, बेटा अज्जु (12), उवेद (6) और बेटी इफरा (8) हैं। मोदीनगर ACP अमित सक्सेना ने बताया कि फैक्ट्री में क्रेन का हुक टूटने से 2 मजदूरों की मौत हुई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शिकायत मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। ………………………….. ये खबर भी पढ़ें- हापुड़ में हाईवे पर दिनदहाड़े 85 लाख की लूट:मुनीम की बाइक टक्कर मारकर गिराई, कनपटी पर तमंचा सटाया हापुड़ में हाईवे पर बदमाशों ने बाइक सवार चीनी व्यापारी के मुनीम से 85 लाख रुपए की लूट की। मुनीम लेन-देन के पैसे लेकर बाइक से लौट रहा था। तभी पिलखुवा हाईवे पर बदमाशों ने बाइक से उसका पीछा किया। टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। इसके बाद पहले उसे जमकर पीटा। फिर कनपटी पर तमंचा सटाकर उसे धमकाया और पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पढ़ें पूरी खबर…