गाजियाबाद के प्रहलाद गढ़ी ऑन रोड पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक एक स्विफ्ट कार में आग लग गई। कार चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। आग की लपटें उठती देख आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलती चली गई। 5 मिनट में ही कार धू धू कर जल गई। सूचना मिलने पर मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। पुलिस आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा सकी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।