देवरिया जिला कारागार में बंद पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर को मंगलवार को बड़ा झटका लगा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय ने धोखाधड़ी के मामले में उनकी जमानत अर्जी खारिज कर दी है। अब उनके वकील उच्चन्यायल में जमानत के लिए आवेदन दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं। मामला वर्ष 1999 से जुड़ा है। आरोप है कि लखनऊ के गोमतीनगर स्थित विराम खंड निवासी अमिताभ ठाकुर ने देवरिया में एसपी पद पर तैनाती के दौरान अपनी पत्नी नूतन ठाकुर के नाम एक प्लॉट आवंटित कराया था। जांच में सामने आया कि प्लॉट आवंटन के दस्तावेजों में पत्नी का नाम ‘नूतन ठाकुर’ की जगह ‘नूतन देवी’ और पति का नाम ‘अमिताभ ठाकुर’ की जगह ‘अभिजात’ दर्ज कराया गया था। पढ़ें पूरी खबर कानपुर में SC-ST आयोग के सदस्य बोले- मैं वाल्मीकि हूं, इसलिए अपमान हुआ; महापौर ने बेइज्जती की उत्तर प्रदेश SC/ST आयोग के सदस्य रमेश चंद कुंडे ने कानपुर पहुंचे। उन्हें यहां नगर निगम में अधिकारियों के साथ बैठक करनी थी। मंगलवार को जब वह नगर निगम पहुंचे तो उन्हें कोई रिसीव करने नहीं आया। इस पर वह भड़क गए। उन्होंने कहा- मैं वाल्मीकि समाज से हूं। इसलिए मेरे साथ ऐसा किया गया। ये अधिकारी सपा की मानसिकता वाले हैं। मेरा अपमान हुआ है। इसे मैं बर्दाश्त नहीं करूंगा। इसमें महापौर का भी रोल है। उन्हें हम आयोग तलब कर लेंगे। मेरे पास इतना पावर है। वो महापौर हैं तो क्या किसी का अपमान कराएंगी। बेइज्जती कराएंगी किसी को पानी नहीं पिलाएंगी। पढ़ें पूरी खबर किराएदार के बॉयफ्रेंड ने ठेकेदार का सिर फोड़ा, लखनऊ में 3 साथियों संग घर में घुसा, तमंचा सटाया; 5 लाख नगद-गहने लखनऊ में किराएदार के बॉयफ्रेंड ने साथियों के साथ घर में घुसकर ठेकेदार पर जानलेवा हमला किया। तमंचे के बट से उनका सिर फोड़ दिया। हमलावर ठेकेदार को गोली मारने की धमकी देकर 5 लाख नगद और लाखों के गहने लूटकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। घटना पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वर स्थित आदर्श विहार कॉलोनी की है। आदर्श कॉलोनी निवासी जल निगम के ठेकेदार पिंटू शर्मा ने बताया- 15 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे घर में अकेले थे। इस बीच किराएदार का बॉयफ्रेंड अपने साथियों के साथ घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। पूरी खबर पढ़ें एक्टर सोनू सूद और रेसलर खली को दूसरा नोटिस, दुबई से कानपुर पहुंचे 6 लोगों ने ठगी गैंग पर कराई FIR कानपुर की कोतवाली पुलिस ने इंटरनेशनल ठग रवींद्र नाथ सोनी और उसके गैंग के खिलाफ सोमवार देर रात 6 और FIR दर्ज की है। ये सभी दुबई के रहने वाली भारतीय NRI हैं। इन सभी ने बताया कि शातिर ठग की ब्लूचिप कंपनी और फिल्म अभिनेता सोनू सूद के झांसे में फंसकर कंपनी में लाखों-करोड़ों रुपए इन्वेस्ट करते चले गए। यह भी आरोप लगाया कि अभिनेता ने ठगी की रकम से ही साइबर क्राइम पर आधारित फतेह फिल्म बनाई थी। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने सभी 6 ठगी के शिकार NRI की तहरीर पर ठग रवींद्र नाथ सोनी और उसकी गैंग के खिलाफ FIR दर्ज की है। वहीं, एक्टर सोनू सूद और रेसलर खली को पूछताछ के लिए दूसरा नोटिस जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर… चंदौली में कुछ मीठा हो जाए…कहकर पत्नी को जहर खिलाया, तोड़ा दम चंदौली में अवैध संबंधों के शक पत्नी को जहर देकर मार डाला। पति नशे का आदि था। प्रतिदिन पत्नी से विवाद करता था। रविवार को भी शराब पीकर आया। फिर दोनों ने सामान्य रूप से साथ में भोजन किया। इसके बाद पति बोला- मैं शहद लाया हूं। खाने के बाद कुछ मीठा हो जाए। पत्नी तैयार हो गई। पति पहले से शहद में जहर मिलाया था। पहले पत्नी को ज्यादा खिलाया, फिर खुद हल्का खाया। कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। साथ ही अस्पताल ले गए। जहां पत्नी की मौत हो गई। वहीं पति भर्ती है। मामला अलीनगर थाना क्षेत्र के बसनी गांव का है।पढ़ें पूरी खबरें… आगरा एयरपोर्ट पर कारतूस के साथ पकड़ा गया डेनमार्क का टूरिस्ट, बेटे के साथ घूमने आया था आगरा एयरपोर्ट के सिविल टर्मिनल पर डेनमार्क का एक टूरिस्ट तीन कारतूसों के साथ पकड़ा गया है। बेंगलुरु फ्लाइट में जाने से पहले चेकिंग के दौरान उसके बैग से कारतूस निकले। विदेशी टूरिस्ट के साथ उसका बेटा भी था। CISF ने पिता-पुत्र को पकड़कर शाहगंज थाना पुलिस को सौंप दिया है। जहां उससे पूछताछ की जा रही है। विदेशी टूरिस्ट के साथ खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बेटे को छोड़ दिया है। विदेशी टूरिस्ट का बेटा बेंगलुरु की कंपनी में इंजीनियरिंग की इंटर्नशिप कर रहा है। पढ़ें पूरी खबर…. कानपुर देहात में ब्राजील की महिला पर्यटक की मौत, मथुरा से बंगाल जाते समय बिगड़ी तबीयत; साथी का चल रहा इलाज कानपुर देहात में ब्राजील की महिला पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला अपने दो अन्य विदेशी साथियों के साथ टैक्सी से मथुरा से पश्चिम बंगाल जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, टैक्सी चालक कुंभी पेट्रोल पंप पर सीएनजी भरवाने के लिए रुका था। इसी दौरान ब्राजील की महिला यात्री की हालत अचानक गंभीर हो गई। प्रारंभिक तौर पर दिल का दौरा पड़ने की आशंका जताई जा रही है। महिला को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। महिला के साथ यात्रा कर रहे दो अन्य विदेशी यात्रियों की घबराहट और सदमे के कारण एक यात्री मार्टिन की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें पूरी खबर… प्रेमानंद महाराज से मिलने पहुंची पूर्व सांसद रीता बहुगुणा जोशी: पूछा-रुकावट आने पर क्या करें इलाहाबाद की पूर्व सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने रविवार को प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कीं। इसका वीडियो डॉ. रीता बहुगुणा जोशी अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट पर शेयर किया गया है। इसमें रीता बहुगुणा जोशी अपने सहयोगी के साथ स्वामी प्रेमानंद के सामने खड़ी हैं। इस दौरान उन्होंने मन की बात संत के सामने रखी। उन्होंने कहा-आपका दार्शनिक ज्ञान और विचारधारा करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। देशभर के लोग आपके दर्शन के लिए उत्सुक रहते हैं। स्वयं आप और आपके जैसे अनेक लोग पिछले कई दशकों से देशसेवा में निरंतर लगे हुए हैं। पढ़े पूरी खबर…