नमस्कार, कल की बड़ी खबर कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण के विवादित बयान से जुड़ी रही। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन भारत हार गया था। वहीं, दूसरी खबर मथुरा में सड़क हादसे को लेकर रही। जहां 11 गाड़ियों की टक्कर में 13 लोग जिंदा जल गए। ⏰ आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… 📰 कल की बड़ी खबरें… 1. ऑस्ट्रेलिया में आतंकी हमला करने वाला साजिद भारतीय था, 27 साल पहले देश छोड़ा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में यहूदियों पर हमला करने वाला 50 साल का आतंकी साजिद अकरम भारतीय था। वह हैदराबाद का रहने वाला था और 27 साल पहले ऑस्ट्रेलिया चला गया था। ईसाई महिला से शादी करने पर परिवार ने उससे नाता तोड़ लिया था। भारत में साजिद के खिलाफ कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। आतंकी हमले में 15 लोग मारे गए: साजिद का बेटा नवीद अकरम (24 वर्षीय) ऑस्ट्रेलियाई नागरिक हैं। साजिद की एक बेटी भी है। रविवार को आतंकी हमले में 15 लोगों की मौत हुई और 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए। आतंकी साजिद पुलिस फायरिंग में मारा गया, जबकि उसका बेटा घायल है। पढ़ें पूरी खबर… 2. मथुरा में 11 गाड़ियां टकराईं, 13 जिंदा जले; शरीर के टुकड़े 17 पॉलीथिन में ले जाना पड़ा मथुरा के यमुना एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे में 8 बसें और 3 कारें टकरा गईं। तीन कार और 6 बसों में आग लगने से भाजपा नेता समेत 13 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। 70 लोग घायल हैं। पुलिस कटे हुए अंग 17 पॉलीथिन में ले गई। उनकी डीएनए जांच होगी। हादसे की जांच के लिए 4 सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। रेस्क्यू एक घंटे बाद शुरू हुआ: प्रत्यक्षदर्शी भगवान दास ने बताया कि टक्कर के बाद ऐसा लगा जैसे बम फटा हो। लोग बसों के शीशे तोड़कर बाहर कूद रहे थे। थोड़ी देर में बसें जलकर राख हो गईं। हमने बस से 8-9 लाशें निकालीं। हादसे में जिंदा बची लड़की ने बताया कि अगर पुलिस और दमकल टाइम पर पहुंचते तो कई लोगों की जानें बच जातीं, मैं जिस बस में थी, उसमें 8 से 9 लोग मर गए हैं। पढ़ें पूरी खबर… 3. ‘नीतीश कुमार ने नकाब छुआ, कुछ और छू लेते तब’, यूपी के मंत्री निषाद का बेशर्मी भरा बयान पटना में महिला डॉक्टर का हिजाब हटाए जाने पर यूपी के मंत्री संजय निषाद ने बिहार CM नीतीश कुमार का बचाव किया है। संजय निषाद ने कहा- अरे वो भी तो आदमी ही हैं न…छू लिया नकाब, तो इतना पीछे नहीं पड़ जाना चाहिए। कहीं और छू लिया तो क्या होता? आपको क्या लगता है कहीं और भी छू लेते हैं क्या? नहीं… नकाब पर आप लोग इतना कह रहे हैं। कहीं चेहरा-वेहरा छू लेते…कहीं और उंगली पड़ जाती तब क्या करते आप लोग? निषाद बोले- नीतीश चाहते थे फोटो आ जाए “फोटो खिंच रही थी, नीतीश जी का आशय यही था कि थोड़ा ठीक फोटो आ जाए। चेहरा थोड़ा अच्छा आ जाए। अच्छे लोग अच्छी चीज देखते हैं। खराब लोग खराब चीज देखते हैं। अगर आप फोटो खिंचवा रही हैं। चेहरा आएगा तभी तो माना जाएगा न कि जॉइनिंग लेटर किसने प्राप्त किया है।” पूरी खबर पढ़ें… 4. कांग्रेस नेता चव्हाण बोले- ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन भारत हारा, वायुसेना ग्राउंडेड थी पुणे में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के पहले दिन भारत को हार मिली। उन्होंने कहा कि 7 मई को जो आधे घंटे की हवाई झड़प हुई, उसमें हमें पूरी तरह पराजय मिली, लोग मानें या न मानें। भारतीय विमानों को मार गिराया गया। वायुसेना को पूरी तरह ग्राउंडेड रखा गया। एक भी विमान नहीं उड़ा, क्योंकि ग्वालियर, भटिंडा या सिरसा से उड़ान भरने पर विमान गिराए जाने का खतरा था। चव्हाण ने 12 लाख सैनिकों की जरूरत पर सवाल: कांग्रेस नेता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की एक किलोमीटर तक कोई जमीनी मूवमेंट नहीं हुई। दो या तीन दिनों में जो कुछ हुआ, वह सिर्फ हवाई और मिसाइल युद्ध था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई हमें 12 लाख सैनिकों की सेना बनाए रखने की जरूरत है या उन्हें किसी और काम में लगाया जा सकता है? पढ़ें पूरी खबर…
5. लोकसभा में ‘VB-जी राम जी’ बिल पेश; थरूर ने कहा- राम का नाम बदनाम मत करो लोकसभा में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ‘विकसित भारत-जी राम जी’ बिल पेश किया। यह महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कानून यानी मनरेगा की जगह लेगा। विपक्ष ने हंगामा करते हुए कहा कि गांधी का नाम हटाना सही नहीं है। शशि थरूर ने कहा, ‘महात्मा गांधी का राम राज्य का विजन पॉलिटिकल नहीं सामाजिक विकास का था। उनका नाम हटाना गलत है। राम का नाम बदनाम नहीं करना चाहिए।’ सरकार को नाम बदलने की सनक: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा कि हम इस बिल का विरोध करते हैं। हर योजना का नाम बदलने की सनक समझ नहीं आती है। बिना चर्चा के बिना सलाह लिए विधेयक को पास न करें। इसे वापस लें। नया विधेयक पेश करें। पढ़ें पूरी खबर… 6. IPL ऑक्शन में 77 प्लेयर्स पर ₹215 करोड़ खर्च, ग्रीन सबसे महंगे खिलाड़ी IPL 2026 का मिनी ऑक्शन अबू धाबी में हुआ। 10 टीमों ने 215.45 करोड़ रुपए खर्च कर 77 खिलाड़ी खरीदे, जिनमें 29 विदेशी शामिल हैं। KKR ने कैमरन ग्रीन को 25.20 करोड़ में खरीदा, जिससे वह IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने। 2024 में मिचेल स्टार्क को KKR ने 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। IPL इतिहास में ऋषभ पंत 27 करोड़ के साथ सबसे महंगे और श्रेयस अय्यर 26.75 करोड़ के साथ दूसरे स्थान पर हैं। प्रशांत और कार्तिक सबसे महंगे अनकैप्ड इंडियन: 20 साल के प्रशांत वीर और 19 साल के कार्तिक शर्मा को CSK ने 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा। दोनों 30 लाख की बेस प्राइस से करीब 47 गुना महंगे बिके। दिल्ली कैपिटल्स ने आकिब नबी डार को 8.40 करोड़ में लिया। IPL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी। पढ़ें पूरी खबर… 🎭 आज का कार्टून ⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… 🗣️ बयान जो चर्चा में है… 😲 खबर हटके… ₹1 करोड़ की पॉलिसी के लिए खुद का झूठा मर्डर महाराष्ट्र के लातूर में गणेश चव्हाण ने 1 करोड़ रुपए की पॉलिसी के लिए खुद की मौत का नाटक किया। उसने नशे में डूबे एक अजनबी को लिफ्ट देकर कार में आग लगा दी। जली कार में शव मिलने से सभी को उसकी मौत का शक हुआ, लेकिन घटना के बाद गर्लफ्रेंड को किए मैसेज से साजिश का खुलासा हो गया। 📸 फोटो जो खुद में खबर है 🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… 🌍 करेंट अफेयर्स ⏳आज के दिन का इतिहास 📊 बाजार का हाल 🌦️ मौसम का मिजाज मेष राशि के लोगों को शेयर मार्केट में फायदा हो सकता है। तुला राशि के लोगों को पुरानी परेशानियों से राहत मिलेगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…