CM योगी बोले- डॉक्टर गुरुओं के सामने नहीं बैठे:सरदार में शिष्टाचार है, डिप्टी सीएम ब्रजेश बोले- पटियाला पैग नहीं चलेगा

लखनऊ में गुरुवार को सीएम योगी ने SGPGI में इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के 54वें वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ किया। सीएम ने कहा- सरदार और शिष्टाचार! PGI के डॉक्टर अपने गुरुओं के सामने नहीं बैठे। असल में इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी के प्रेसिडेंट और PGI चंडीगढ़ नेफ्रोलॉजी के HOD प्रो.एच एस कोहली अपने गुरु के सामने मंच पर नहीं बैठे। इसके साथ ही SGPGI प्रो.आरके धीमन ने अपने संबोधन में गुरु को याद किया। इससे सीएम काफी प्रभावित हुए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा- भोजन संयमित करेंगे तो स्वस्थ रहेंगे। मजाक में बोले- तरल पदार्थ को लेकर सतर्क रहना पड़ेगा। 20-20 तो चल जाएगा पर पटियाला नहीं चलेगा। इस पर अधिवेशन में मौजूद डॉक्टर और डेलीगेट्स हंस पड़े। मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने डेलीगेट्स से कहा-अयोध्या में 500 साल बाद भगवान राम का मंदिर बना है। आप सब से आग्रह है कि अयोध्या जरूर जाएं। सीएम 2000 डेलीगेट्स की अयोध्या में दर्शन की व्यवस्था कराएं। एनुअल कॉन्फ्रेंस के ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी प्रो.नारायण प्रसाद ने बताया- अधिवेशन में 25 देशों के विशेषज्ञ किडनी रोगों के इलाज पर चर्चा करेंगे। इंटरवेंशनल नेफ्रोलॉजी किडनी रोगों के इलाज की आधुनिक विधा है। इसमें डायलिसिस के लिए फिस्टुला (विशेष नस) बनाना, डायलिसिस कैथेटर डालने और बायोप्सी जैसी तकनीकी प्रक्रियाएं बिना चीरा लगाए की जा सकती हैं। इससे मरीजों को जल्द राहत मिलती है। इंडियन सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी का चार दिवसीय वार्षिक अधिवेशन 21 दिसंबर तक SGPGI परिसर में हो रहा है। अधिवेशन के दौरान छह वर्कशॉप होंगी, जिनमें इंटरवेंशनल नेफ्रोलॉजी के अलावा ट्रांसप्लांट इम्यूनोलॉजी, क्रिटिकल केयर नेफ्रोलॉजी, ऑन्को- नेफ्रोलॉजी, पीडियाट्रिक नेफ्रोलॉजी समेत अन्य विषय पर चर्चा होगी। नेफ्रोलॉजी विभाग की प्रो.अनुपमा कौल ने बताया- SGPGI के नेफ्रोलॉजी विभाग में अगले साल से सालाना 250 किडनी ट्रांसप्लांट करने का लक्ष्य रखा गया है। 2 तस्वीरें देखिए… लाइव अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…