गोरखपुर में सीएम योगी ने सांसद रवि किशन की चुटकी ली। कहा- कभी हो सकता है, रवि किशन गलती से या धोखे से आपको खाने पर बुला लें। तो आप गोरखनाथ ओवरब्रिज से 10 मिनट में पहुंच जाएंगे। 31 दिसंबर या 1 जनवरी को परिवार के साथ नौकायन घूमने जाहए। लेकिन रवि किशन के घर न जाइएगा। क्योंकि उस दिन बहुत भीड़ होगी। सीएम ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव के साथ कोडिन मामले के आरोपी आलोक सिंह के साथ फोटो की ओर इशारा करके तंज कसा। कहा- जो लोग आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं, उनके साथ माफिया की फोटो वायरल हो रही है। माफिया से गिफ्ट ले रहे हैं। सीएम योगी ने गोरखनाथ ओवरब्रिज का लोकार्पण करने के बाद ये बातें कही। इससे पहले सीएम योगी ने योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में भाजपा के मंडल कार्यकर्ताओं के साथ SIR की समीक्षा बैठक की। विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के अंतर्गत बचे लोगों का फॉर्म भरवाने को कहा। बीएलओ से जो एएसडी सूची मिली है, बूथ लेवल पर उसका खुद सत्यापन करें। अगर किसी का नाम गलती से इसमें शामिल हो गया है, तो उसे ठीक कराएं। भविष्य में प्रकाशित होने वाली ड्राफ्ट सूची की भी समीक्षा करें। यह ध्यान रखें कि किसी वास्तविक मतदाता का नाम न कटने पाए। बैठक में भाजपा पार्षद, गोरखपुर ग्रामीण एवं गोरखपुर शहर क्षेत्र के मंडल पदाधिकारी शामिल रहे। सभी ने अपने क्षेत्र की स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। सीएम योगी के कार्यक्रम का पल-पल का अपडेट जानने के लिए नीचे लगे ब्लॉग से गुजर जाइए…