PM नरेन्द्र मोदी के दौरे से पहले मॉक ड्रिल:सड़क-डिवाइडर, स्ट्रीट लाइट-नालियां देखीं, नगर आयुक्त बोले- लखनऊ की इमेज का सवाल है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 दिसंबर को लखनऊ आगमन के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर निगम पूरी तरह से तैयारी में जुट गया है। जोन‑6 के घैला स्थित प्रेरणा स्थल पर होने वाले कार्यक्रम के लिए शुक्रवार को नगर आयुक्त गौरव कुमार ने तैयारियों की समीक्षा की और खुद ग्राउंड पर उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मौके पर पीएम मोदी के संभावित के पहले नगर निगम ने पैच वर्क, साफ सफाई सहित अन्य तैयारियों को अंतिम रूप दिया। प्वाइंट वाइज हुई समीक्षा नगर आयुक्त ने चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से लेकर प्रेरणा स्थल तक रूट का निरीक्षण करते हुए करीब पांच घंटे तक मॉक ड्रिल की। दोपहर तीन बजे शुरू हुई यह ड्रिल रात आठ बजे तक चली। इस दौरान उन्होंने सड़कों, डिवाइडरों, स्ट्रीट लाइट, नालियों, फुटपाथों और हरियाली से जुड़े प्रत्येक बिंदु की विस्तार से समीक्षा की। गौरव कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री की संभावित दौरे के मार्ग पर किसी भी प्रकार की गंदगी, अव्यवस्था या अधूरा कार्य नजर नहीं आना चाहिए। सभी विभागाध्यक्षों को नियमित निरीक्षण करने और मरम्मत, सफाई व सजावट के कार्य समय से पहले पूरा करने के आदेश दिए गए। नगर आयुक्त बोले कार्यक्रम बनाएगा लखनऊ की छवि निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त ललित कुमार, पंकज श्रीवास्तव, नम्रता सिंह, अरुण कुमार गुप्त, डॉ. अरविंद कुमार राव, मुख्य अभियंता महेश वर्मा, जीएम जलकल कुलदीप सिंह, उद्यान अधीक्षक समेत अन्य जोनल अधिकारी उपस्थित रहे। साथ ही ठेकेदार एजेंसियों लखनऊ स्वच्छता अभियान और लॉयन एनवायरो के प्रतिनिधियों को भी सफाई और कूड़ा प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।नगर आयुक्त ने कहा कि यह कार्यक्रम लखनऊ की छवि को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करने का अवसर है। इसलिए प्रेरणा स्थल और उससे जुड़े सभी मार्ग पूरी तरह स्वच्छ, सुव्यवस्थित और सुरक्षित नजर आने चाहिए।