उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उनके कालिदास मार्ग स्थित आवास पर एक पुस्तक भेंट की गई। उत्तर प्रदेश सचिवालय के विशेष सचिव डॉ. दीपक कोहली ने मुख्यमंत्री को अपनी नई पुस्तक ‘नई दुनिया नई तकनीक’ भेंट की। डॉ. दीपक कोहली ने बताया कि यह पुस्तक समकालीन विज्ञान, आधुनिक प्रौद्योगिकी और समाज के आपसी संबंधों पर केंद्रित है। इसमें तकनीकी नवाचारों, डिजिटल परिवर्तन और उनके सामाजिक प्रभावों का व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया गया है। पुस्तक का लक्ष्य पाठकों को बदलती तकनीकी दुनिया की जानकारी देना और समाज में सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना है। इस मौके पर डॉ. दीपक कोहली के सुपुत्र अभिनव कोहली भी उपस्थित थे, जो एक प्रतिष्ठित कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं।