वाराणसी में अवैध संबंधों के चलते पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। युवक ने पहले मफलर से महिला का गला घोंटा, फिर पहचान छुपाने के लिए सिर और चेहरे को कुचल दिया। शव को घर से करीब 25Km दूर ले जाकर बाजरे के ढेर में छुपा दिया। खेत मालिक अपनी फसल को ले जाने पहुंचा तो उसमें खून से लथपथ लाश को देख घबरा गया। प्रत्यक्षदर्शी बोल और सुन नहीं सकता था। वह गांव में भागकर गया, इशारों से गांववालों को अपनी बात समझाई। गांव के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। चूंकि, चेहरा बुरी तरह कूच दिया गया था इसलिए पहचान मुश्किल थी। हालांकि, महिला के हाथ पर टैटू से पुलिस को लीड मिली। एक हाथ पर दिल के पास ‘PL’ और दूसरे हाथ पर ‘GP’ लिखा था। इन्हीं टैटू के आधार पर पुलिस सोनबरसा गांव पहुंची। टैटू से उसकी पहचान प्रदीप मिश्रा की पत्नी के रूप में हुई। पूछताछ के बाद पुलिस ने पति को अरेस्ट कर लिया है। आरोपी पति ऑटो ड्राइवर है। उसने पुलिस को बताया- मैं लक्ष्मी से परेशान आ चुका था। वह घर से भाग जाती थी, मैं बार-बार मनाकर वापस लाता था। इज्जत की खातिर मैंने उसको मार डाला। इस मामले में पुलिस पति से डिटेल पूछताछ कर रही है। ताकि मर्डर केस के सारे पहलू सामने आ सके। महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिवार के सुपुर्द किया जाएगा। ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके। सिलसिलेवार पढ़िए पूरी घटना… पति ने कहा- मोबाइल पर अपने बॉयफ्रेंड से बात करती
सोनबरसा गांव के रहने वाले प्रदीप मिश्रा (46) ऑटो चलाता है। उसकी शादी लक्ष्मी (26) से कुछ साल पहले हुई थी। पुलिस के अनुसार, प्रदीप को अपनी पत्नी पर किसी और के साथ संबंध होने का शक था। पूछताछ में उसने बताया- मेरी पत्नी का किसी और के साथ संबंध था। वह मोबाइल पर उससे बात करती थी। मैंने कई बार उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मान रही थी। पत्नी की हरकतों से परेशान रहता था। वह उस लड़के के साथ भाग चुकी है, मैं ही हर बार मनाकर उसको वापस लाता था। पुलिन ने कहा- झगड़े के बाद मर्डर प्लान किया
पुलिस ने बताया- शुक्रवार को पति-पत्नी के बीच फोन पर ही झगड़ा हुआ। इसके बाद प्रदीप ने उससे छुटकारा पाने का प्लान बनाया। शाम को वह पत्नी को घुमाने के बहाने ऑटो से गांव के बाहर ले गया। एक सुनसान जगह पर उसने अपने मफलर से उसका गला घोंट दिया। पत्नी को मारने के बाद वह लाश को कैथोर गांव के एक बगीचे में लेकर गया। वहां उसने ईंट से शव के सिर और चेहरे को कूच दिया। इसके बाद एक पेड़ के पास पड़े सूखे बाजरे के ढेर में उसे छुपा दिया। और फिर घर लौट आया। टैटू से हुई पहचान, पुलिस पति तक पहुंची
रविवार सुबह कैथोर गांव के बगीचे में सोनू यादव नामक एक मूक‑बधिर युवक बाजरा उठाने पहुंचा। बाजरे के ढेर में खून से सनी महिला का शव देख वह घबरा गया। भागते हुए वह गांव में पहुंचा। इशारों से लोगों को समझाया। कुछ लोगों की बांह पकड़कर वह वहां लेकर गया। शव की खबर गांव में फैली तो काफी भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस बुलाई। पुलिस ने शव को निकलवाया और पहचान कराना शुरू किया। हालांकि, चेहरा और सिर बुरी तरह कुचल जाने की वजह से पहचान मुश्किल थी। महिला के हाथ पर टैटू से पुलिस को लीड मिली। एक हाथ पर दिल के पास ‘PL’ और दूसरे हाथ पर ‘GP’ लिखा था। इन्हीं टैटू के आधार पर पुलिस सोनबरसा गांव पहुंची। टैटू से उसकी पहचान प्रदीप मिश्रा की पत्नी के रूप में हुई। शक के आधार पर पति से पूछताछ की तो वह शुरुआती पूछताछ में ही जुर्म कबूल कर लिया। शव के पास से चप्पल, खून से सनी ईंट बरामद
ADCP वरुणा नीतू ने बताया- पति से पूछताछ की जा रही है। रविवार सुबह पुलिस ने बगीचे से शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक टीम के साथ डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। खोजी कुत्ते ने घटनास्थल से 100 मीटर दूर नियार दानगंज रूट तक खोज की। शव के पास से चप्पल, खून से सनी ईंट और एक खिलौना मिला था। इसको भी सबूतों में शामिल किया गया है। —————- ये भी पढ़ें- क्रेटा-डंपर की टक्कर, दो दोस्तों समेत 4 की मौत:एयरबैग नहीं खुला, सिर फटने से गईं जानें; बिजनौर में जलसे से लौट रहे थे बिजनौर में हाईवे पर बेकाबू क्रेटा पीछे से डंपर में घुस गई। कार सवार 4 लोगों की मौत हो गई। इनमें दो दोस्त, मौलाना और बुजुर्ग शामिल हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 14 फीट की कार 10 फीट रह गई। कार सवार जलसे से लौट रहे थे। हादसा रविवार रात साढ़े 11 बजे हरिद्वार रोड पर नांगल थाना क्षेत्र में हुआ। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। देखा तो कार में चारों बुरी तरह फंसे थे। आनन-फानन में पुलिस बुलाई। पढ़िए पूरी खबर….